MUZAFFARNAGAR-अपने शौचालय एनजीओ को सौंपेगी पालिका

मुजफ्फरनगर। शहर के बाजारों और सार्वजनिक पार्क एवं स्थानों पर लोगों को जनसुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्मित कराये गये शौचालयों की दयनीय हालत किसी से छिपी नहीं है। यहां तक की कम्पनी बाग जैसे शहर के एक मात्र प्रमुख पार्क में शौचालयों की दुर्दशा कई बार सुर्खियां बनी है, लाख प्रयासों के बावजूद भी इनकी सही देखरेख नहीं होने के कारण लोगों को इनका कोई भी उचित लाभ नहीं मिल पाता है, खासकर महिलाओं के लिए यह बदबू, गन्दगी और असुविधा के परिचायक ही बने रहते हैं, लेकिन अब नगरपालिका परिषद् ने इन शौचालयों की तस्वीर को संवारने और इस सुविधा को बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिए नई कवायद की है। शहरी क्षेत्र में पालिका अपने सभी शौचालय देखरेख और संचालन के लिए एनजीओ को सौंपने जा रही है। इसके लिए अधिशासी अधिकारी को पालिकाध्यक्ष ने भी अपनी अनुमति प्रदान कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की दर्दनाक मौत, टीलामोड़ इलाके में शोक

नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहरी क्षेत्र में लोगों को जनसुविधा उपलब्ध कराने के लिए 26 स्थानों पर सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराते हुए उनका संचालन अपने ही सफाई कर्मचारियों के साथ कराया जा रहा है। इनमें अधिकांश शौचालय गन्दगी और असुविधा के परिचायक बने हुए हैं। यहां तक की कम्पनी बाग में आने वाले मोर्निंग वॉकर्स और अन्य लोगों के लिए तीन शौचालयों का निर्माण कराया गया है, लेकिन ये तीनों बदहाल अवस्था में नजर आते हैं। इसके साथ ही शिव चौक, भगत सिंह रोड और अन्य स्थानों पर बने इन शौचालयों का सही रख-रखाव नहीं होने के कारण ये बदहाल हो चुके हैं और गन्दगी यहां पर लोगों का स्वागत करते हुए नजर आती है। पालिका प्रशासन के द्वारा इनकी देखरेख और रख-रखाव के लिए अनेक बार प्रयास करते हुए कर्मचारियों को भी लगाया गया, लेकिन कर्मियों की लापरवाही के कारण यह शौचालय अव्यवस्था की भेंट चढ़े हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-ओमबीर और सालिम की ताजपोशी से पालिका में जश्न

ऐसे में अब इन शौचालयों की दशा सुधारने के लिए नगरपालिका परिषद् की ओर से नया कदम उठाया जा रहा है। पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने शहरी क्षेत्र के सभी 26 सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय के बेहतर रख-रखाव के लिए इनको गैर सरकारी संगठन ;एनजीओद्ध को सौंपने की कवायद की है। इनमें कम्पनी बाग के भी तीनों शौचालय शामिल हैं। इसके लिए एनजीओ स्वच्छ समाज फाउंडेशन, लखनऊ के प्रस्ताव को ईओ ने आगे बढ़ाया है। ईओ ने बताया कि एनजीओ ने शौचालय का संचालन बिना लेन-देन करने की इच्छा जाहिर करते हुए अपना प्रस्ताव दिया है। एनजीओ ही सभी शौचालयों पर अपने कर्मचारी तैनात करेगी और उनकी देखरेख तथा रख-रखाव की जिम्मेदारी वहन करने को तैयार है। इसके लिए एनजीओ नियमानुसार यूजर चार्ज तय करेगी। जो भी यूजर चार्ज प्राप्त होगा वो सारी धनराशि एनजीओ को रखने का अधिकार दिया जायेगा ताकि उससे एनजीओ अपने कर्मचारियों का वेतन और दूसरे वित्तीय आवश्यकता को पूर्ण कर सके। ईओ ने बताया कि इसके लिए एनजीओ का प्रस्ताव पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को भेजा गया है। उनके द्वारा इसको स्वीकार करते हुए बोर्ड बैठक में रखने के लिए आदेशित किया गया है। इसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार से शहरी क्षेत्र में सभी सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की लिस्ट मांगी गयी है ताकि सभी को सूचीब( करते हुए एनजीओ को दिया जा सके। अभी तक पालिका अपने कर्मचारी लगाकर इनकी देखरेख करा रही है, लेकिन एनजीओ को यदि कार्य दिया जाता है तो बिना खर्च के ही इनका बेहतर संचालन कराया जा सकेगा। 

इसे भी पढ़ें:  एसपी एन.पी. सिंह ने देर रात थानाभवन में किया पैदल भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा और थाने का आकस्मिक निरीक्षण

Also Read This

यूपी बोर्ड कॉपी जांच 2026: 18 मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन

यूपी बोर्ड कॉपी जांच 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक किया जाएगा। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 53 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य संपन्न कराया जाएगा। बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 12 मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षा समाप्त होने से पहले ही बोर्ड ने मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में कुल पांच केंद्रों पर कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से निम्न संस्थान शामिल हैं: पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज बेगमपुल रोड, डीएन इंटर कालेज रेलवे रोड चौराहा, एसएसडी

Read More »

दुबई में फंसे भारतीय: टिकट तीन गुना महंगे, घर लौटना मुश्किल

दुबई में फंसे भारतीय इन दिनों भारी दहशत और अनिश्चितता के बीच जिंदगी गुजार रहे हैं। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद खाड़ी देशों में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। आसमान से गिरती मिसाइलों और धमाकों की गूंज ने वहां काम कर रहे लाखों भारतीयों की नींद उड़ा दी है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रटौल गांव का रहने वाला दानिश किसी तरह अपनी जान बचाकर दुबई से ओमान पहुंचा है। उसने वीडियो कॉल के जरिए वहां के हालात बताते हुए कहा कि हालात बेहद डरावने हो चुके हैं। दानिश ने बताया कि दुबई जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहरों में भी अब मिसाइल

Read More »

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, जीआरपी ने शुरू की जांच

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला का मामला सामने आया है। रविवार तड़के करीब पांच बजे कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास एसी कोच में यात्रा कर रहे आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया और किसी तरह हमलावरों से बच निकले। इसे भी पढ़ें:  एसपी एन.पी. सिंह ने देर रात थानाभवन में किया पैदल भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा और थाने का आकस्मिक निरीक्षणघायल अवस्था में वह प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्हें

Read More »

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा का देवबंद पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा बनने के बाद जब देवबंद पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं, बुके और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जीटी रोड साराय काहरान, बस अड्डा रोड नीला गेट, मंगलौर चौक समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी और अजीत राणा के स्वागत में उत्साह देखने को मिला। अजीत राणा के देवबंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें खेमकरण पूर्व सभासद के निवास, श्याम चौहान सभासद संजय चौहान के प्रतिष्ठान, तथा मंगलौर चौक पर जयप्रकाश के प्रतिष्ठान सहित कई स्थान शामिल रहे। हर स्थान पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते

Read More »