भाकियू अराजनैतिक ने सीएम योगी से किसानों के लिए मांगी ‘बड़ी राहत’

मोरना मिल के विस्तारीकरण, गंगा एक्सप्रेस वे और गन्ना ढुलाई भाड़ा समाप्त करने को लेकर किसान नेताओं ने की चर्चा

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर किसान हितों पर चर्चा करते हुए अनेक प्रमुख मुदृदों को उनके सामने रखा औश्र समाधान की मांग की। यूनियन नेताओं की बातों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को स्वाबलंबी बनाना हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है और उनके हित में सरकार लगातार बड़े कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  बारिश में ढहा गरीब परिवार का कच्चा मकान, पड़ोसी के घर गुजारी रात

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर सम्पन्न हुई। इस बैठक में भाकियू (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान, पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान, भाकियू (अ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, प्रदेश अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र रंधावा, युवा भाकियू (अ) के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह तथा कोषाध्यक्ष बिंदु कुमार और अतुल बालियान उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  कंपनी बाग पेड़ कटान मामले में अनियमिता की खुली पोल, होगी एफआईआर

बैठक के दौरान भाकियू (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान ने गन्ना मूल्य में वृद्धि किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। वहीं भाकियू (अ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने गन्ना क्रय केंद्रों पर लगने वाले भाड़े को समाप्त करने, धान खरीद में तेलाने, मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण, गंगा एक्सप्रेस-वे को बिजनौर से निकाले जाने सहित किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं समाधान के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की।
पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने किसान हितों से संबंधित नीतियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों पर भी अपने विचार रखे और सरकार से इन विषयों पर सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। बैठक किसान हित में आगे भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की सहमति के साथ सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कंपनी बाग में होगी बोटिंग, टॉय ट्रेन कराएगी रोमांचक यात्रा

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर, शिव भक्तों का हो रहा

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  कंपनी बाग पेड़ कटान मामले में अनियमिता की खुली पोल, होगी एफआईआरवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  KANWAD YATRA-बोल बम के शोर में अब हर कोई हुआ

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »