यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का आगाज़, पहले दिन हल किया हिन्दी का प्रश्नपत्र

शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों की अधिकता के कारण कई स्थानों पर यातायात बाधित रहा और जाम की स्थिति बनी रही

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण में प्रारम्भ हो गईं। पहले दिन हिन्दी एवं सामान्य हिन्दी विषय का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया। सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थापित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
जनपद में बनाए गए 72 परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राएं समय से पहले ही पहुंचने लगे थे। कई परीक्षार्थी अपने परिजनों के साथ केंद्रों पर पहुंचे। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की लंबी कतारें देखी गईं। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों की अधिकता के कारण कई स्थानों पर यातायात बाधित रहा और जाम की स्थिति बनी रही। परीक्षा से पूर्व अनेक छात्र-छात्राएं शिव चौक पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सफलता की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भी परीक्षार्थियों की अच्छी-खासी भीड़ रही।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारम्भ होकर 12 मार्च 2026 तक संचालित होंगी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। प्रातःकालीन सत्र सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक तथा अपराह्न सत्र दोपहर 2.00 बजे से 5.15 बजे तक निर्धारित किया गया है। हाईस्कूल की परीक्षाएं मुख्यतः प्रातःकालीन सत्र में आयोजित की जा रही हैं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दोनों सत्रों में संपन्न कराई जाएंगी। 18 फरवरी को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के लिए हिन्दी तथा सामान्य हिन्दी विषय का प्रश्नपत्र निर्धारित था।
बताया कि जनपद में इस वर्ष कुल 56,163 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 29,128 छात्र एवं 27,035 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। केंद्रों के प्रवेश द्वार पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।

इसे भी पढ़ें:  रोडवेज बस और वैन की टक्कर से मासूम समेत पांच की मौत, नौ गंभीर 

Also Read This

लेखपाल परीक्षा में नहीं हुई कोई नकल, पुलिस जांच में परीक्षा केंद्र को क्लीन चिट

मुजफ्फरनगर। लेखपाल परीक्षा के दौरान नई मंडी थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र से जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले में अपना पक्ष स्पष्ट किया है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में किसी सिपाही द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से नकल कराई गई। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तत्काल जांच की गई। पुलिस के अनुसार यह वीडियो दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज से संबंधित बताया गया था। वायरल सामग्री में कक्ष संख्या 23 को लेकर नकल कराने जैसा आरोप लगाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम परीक्षा केंद्र

Read More »
SDM Nikita Sharma and SDM Lakshmi Lamba Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर की SDM निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा का प्रमोशन, मिला ADM स्तर का वेतनमान

बैचमेट पीसीएस अफसर निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा को एडीएम स्तरीय नया वेतनमान जारी लक्ष्मी जानसठ और निकिता खतौली तहसील में तैनात, मंत्री अनिल से विवाद में सुर्खियों में रहीं निकिता मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक सेवा से जुड़ी दो महिला अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिले में तैनात एसडीएम निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा को शासन ने प्रमोशन लाभ देते हुए एडीएम स्तर का वेतनमान प्रदान किया है। दोनों अधिकारियों की कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन द्वारा प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कई पीसीएस अधिकारियों को उच्च वेतनमान और प्रमोशन लाभ दिए गए हैं। इसी

Read More »

मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार

चैकिंग के दौरान मीरापुर पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था बदमाश जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सम्भलहेड़ा नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 15 हजार रुपये का इनामी अपराधी वाहिद घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक, मोबाइल, पैन कार्ड और नकदी बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जानसठ सीएचसी भेजा गया है। इसे भी पढ़ें:  KHULASA-कुकर्म के बाद बाल अपचारी ने

Read More »

मुजफ्फरनगर के टाउनहाल परिसर में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य स्मारक

मीनाक्षी स्वरूप के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश शासन ने दी मंजूरी, 50 लाख की लागत से स्थापित होगी प्रतिमा   सभासद राजीव शर्मा लाए थे बोर्ड में प्रस्ताव, मंत्री कपिल देव अग्रवाल की मजबूत पैरवी से मिली जल्द स्वीकृति मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। टाउनहाल परिसर में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा और स्मारक के निर्माण को उत्तर प्रदेश शासन ने मंजूरी दे दी है। लंबे समय से प्रस्तावित यह योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है, जिससे शहर में सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका

Read More »

Ebola Virus In India: इबोला को लेकर भारत सतर्क, कांगो-युगांडा से आने वाले यात्रियों पर निगरानी बढ़ी

नई दिल्ली। अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते खतरे के बाद भारत ने भी एहतियाती मोर्चे पर सख्ती शुरू कर दी है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय यानी DGHS की ओर से यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है। खास तौर पर उन यात्रियों को सतर्क रहने को कहा गया है, जो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान से भारत आ रहे हैं या इन देशों के रास्ते यात्रा कर रहे हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी ऐसे यात्रियों के लिए स्वास्थ्य निगरानी और रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत किया गया है। WHO ने क्या कहा? WHO ने 17 मई 2026 को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ

Read More »

42 डिग्री तापमान में प्रधान राजकुमार भगत की अग्नि तपस्या बनी आस्था का केंद्र

खतौली क्षेत्र के पिपलहेड़ा गांव में चार घंटे तक पांच धूनियों के बीच करते हैं तप भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच जहां आमजन घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं पिपलहेड़ा गांव के प्रधान तपस्वी राजकुमार भगत अपनी कठिन अग्नि तपस्या को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसे भी पढ़ें:  आ गया इतरवार, एम.जी. पब्लिक स्कूल में मिलेगा उपचारबताया जाता है कि भगत जी प्रतिदिन खुले आसमान के नीचे पांच अग्नि धूनियों के मध्य बैठकर करीब चार घंटे तक भगवान का ध्यान एवं साधना करते हैं। चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं के बावजूद उनकी अटूट भक्ति और तपस्या को देखकर

Read More »