मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया

शनिवार को राजकीय डिग्री कॉलेज और खंड विकास कार्यालय सभागार में मिशन शक्ति के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी अभिषेक सिंह ने महिलाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी अहम जानकारियां देकर जागरूक किया।

डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा कि शिक्षा ही महिलाओं की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने छात्राओं और महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने करियर लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरे समर्पण और मेहनत से प्रयास करें। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं छोटे-बड़े व्यवसाय की शुरुआत कर सकती हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और पुलिस की पहल पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को 1090, 112 और 181 महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, कुलदीप त्यागी, प्रधान सुलतानपुर अनिल कुमार और बीडीओ अमित नारंग समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

इसी क्रम में राजकीय डिग्री कॉलेज में भी मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जहां डीआईजी अभिषेक सिंह ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और पुलिस प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न जागरूकता अभियानों से अवगत कराया।

Also Read This

एटा के पिलुआ क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की शादी रुकवाने पहुंची पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम

शादी से एक दिन पहले दूल्हा रिश्ते की मामी संग फरार, एटा में 14 वर्षीय भाई की शादी रुकवाई गई

एटा में शादी से पहले बड़ा भाई रिश्ते की मामी के साथ चला गया। इसके बाद परिवार 14 वर्षीय छोटे भाई की शादी कराने की तैयारी में जुट गया। सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन, एएचटी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग की शादी रुकवा दी।

Read More »

एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता की अनूठी पहल

चित्र कला, हैंड बैंड निर्माण और प्रकृति से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती को बचाने का संकल्प तभी साकार होगा जब आने वाली पीढ़ी प्रकृति के प्रति संवेदनशील बने, जैसी सोच के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरक और जागरुकता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने न केवल भाग लिया बल्कि पर्यावरण का संरक्षित, सुरक्षित रखते हुए एक जिम्मेदारी के साथ अपनाने का संदेश भी आत्मसात किया। इसके साथ ही प्रार्थना सभा में भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और प्रकृति को बचाने में सहभागिता करने

Read More »
अमर कॉलोनी में युवती हत्या मामले की जांच करती पुलिस

अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, पूर्व नौकर पर शक

नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की घर के भीतर हत्या का मामला सामने आया है। युवती हाल ही में इंजीनियरिंग पूरी कर UPSC की तैयारी कर रही थी। पुलिस को इस मामले में घर के पूर्व नौकर पर शक है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती घर पर अकेली थी और पढ़ाई में जुटी हुई थी। इसी बीच घर के भीतर ही उसकी हत्या कर दी गई। घर के अंदर हुई इस वारदात ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच

Read More »