MUZAFFARNAGAR–चार साल तक दरोगा ने किया युवती संग दुष्कर्म

मुजफ्फरनगर। पारिवारिक झगड़े के कारण पुलिस के कदम एक युवती के घर की दहलीज पर क्या पड़े कि इस परिवार को खाकी की काली नजर लग गई। झगड़े की सूचना पर इस परिवार के घर पहुंचे दरोगा पर युवती की अस्मत लूटने के गंभीर आरोप है। झगड़े के बाद दरोगा जी ने युवती को अपने झांसे में लिया और उसके पिता को झगड़े के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देकर उसको बुलाया तथा दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवती को काॅलेज जाते समय रास्ते से भी उठवाया गया और उसके अश्लील फोटो खींच लिये गये। अब जबकि दरोगा गैर जनपद में तैनात है तो भी युवती को फोन कर मिलने बुला रहा है, मना किया तो फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। दरोगा के खिलाफ युवती ने नए एसएसपी से मिलकर अपनी पीड़ा बताई तो एसएसपी अभिषेक सिंह ने त्वरित एक्शन लेते हुए मामले में एसपी देहात को जांच सौंप दी है। एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि जांच में दोष पाया गया तो दरोगा के खिलाफ गंभीर कार्यवाही कराई जायेगी।

थाना भोपा क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की युवती ने एसएसपी अभिषेक सिंह से मिलकर उनको यूपी पुलिस के एक दरोगा की घिनौनी करतूत के बारे में जानकारी देते हुए इंसाफ की मांग की है। युवती ने एसएसपी को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि मामला साल 2019 का है। उन दिनों में भोपा थाना क्षेत्र की सीकरी पुलिस चैकी पर उप निरीक्षक अजय कुमार तैनात रहा। इसी साल युवती के पिता और उसके भाई के बीच पैतृक सम्पंत्ति को लेकर विवाद हो गया था। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दरोगा अजय युवती के घर पहुंचा था। वहां पर युवती से उसकी मुलाकात हुई। युवती का आरोप है कि इसके बाद दरोगा अजय उनके घर पर बहाने बनाकर आने लगा और परेशान करने लगा था। दरोगा युवती पर गन्दी नजर रखने लगा था।

आरोप है कि एक दिन दरोगा अजय गाड़ी लेकर उनके घर पर आया, उस दिन वो घ् ार पर अकेली थी। उसने झगड़े में पिता को जेल भेजने की बात कहकर उसको डराया और जांच के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाकर उसको घर से ले गया। आरोप है कि दरोगा ने जंगल में ले जाकर गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो पूरे परिवार को झूठे मुकदमे लगाकर जेल भिजवा दिया जायेगा। युवती ने एसएसपी को बताया कि पिता और परिवार के जेल जाने की धमकी से वो डर गई थी। इसके बाद काॅलेज आते जाते दरोगा अजय उसको परेशान करने लगा। जब भी काॅलेज जाती तो दरोगा अपनी गाड़ी नम्बर यूपी12बीडी 1919 में उसको जबरन उठाकर ले जाता और शारीरिक एवं मानसिक शोषण करता रहा। 2019 से 2023 तक युवती ने अनेक बार दुष्कर्म करने के आरोप दरोगा अजय पर लगाये हैं। युवती ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के दौरान दरोगा ने उसके अश्लीला फोटो खींच लिये थे और रास्ते से उसको कई बार उठाकर दुष्कर्म किया गया। अब भी वो फोन कर मिलने के लिए बुलाता है, मना करने पर उसने फोटो वायरल करने की धमकी दी है। युवती ने एसएसपी से जांच कराकर सख्त कार्यवाही करने और इंसाफ दिलाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की कंपनी साफ-सफाई में हुई फेल, गंदगी के कारण बनी शहरवासियों की रेल

एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि एक युवती ने उनको उप निरीक्षक अजय के सम्बंध में शिकायत की है। आरोप है कि उप निरीक्षक द्वारा पारिवारिक झगड़े के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। कई बरस तक युवती ने शोषण करने के आरोप लगाये हैं। एसएसपी ने बताया कि उप निरीक्षक अजय साल 2019 में भोपा थाने की सीकरी चैकी का इंचार्ज रहा है। वर्तमान में वो मेरठ जनपद में तैनात है। मामले की गंभीरता को देखते हए प्रकरण में एसपी देहात को जांच सौंपकर रिपोर्ट मांगी गयी है। रिपोर्ट मिलने के जोर जो भी तथ्य सामने आयेंगे उनके आधार पर कार्यवाही कराई जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  “अब वो कभी नहीं मिलेंगे…” ताबूत से लिपटकर रोती रही मां, देहरादून हादसे में मेजर शुभम शहीद

जिले के तीन थानों में नए थानेदार

नवागत एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह ने जनपद से स्थानांतरण पाने वाले तीन थानों के इंचार्ज को रिलीव कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने तीनों थानों में नए थानेदार तैनात कर दिये हैं। जिन निरीक्षकों को थाना प्रभारी बनाया गया है, उनमें पूर्व में लाइन हाजिर किये गये इंस्पेक्टर रोजन्त त्यागी भी शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस शाखाओं में कार्य देख रहे दो अन्य निरीक्षकों को थाना मिला है।

एसएसपी अभिषेक सिंह ने गैर जनपद स्थानांतरण पा चुके जिले के तीन थाना प्रभारियों को देर रात रिलीव करने के साथ ही तीनों थानों में नए थानेदारी नियुक्त कर दिये हैं। एसएसपी के द्वारा जुलाई 2023 में अपराधों की रोकथाम में लापरवाही और बड़ी घटनाओं के बाद मौके पर नहीं पहुंचने की शिकायत पर लाइन हाजिर किये गये निरीक्षक रोजन्त त्यागी को भी अभयदान दिया गया है। लगभग छह माह बाद इंस्पेक्टर रोजन्त त्यागी को पुलिस लाइन से थाने में तैनात किया गया है। रोजन्त त्यागी मंसूरपुर थाना प्रभारी के पद से लाइन भेजे गये थे और अब उनको एसएसपी ने थाना छपार का प्रभारी बनाया है। बताया गया कि एसएसपी ने गैर जनपद तबादला होने पर थाना छपार के एसएचओ निरीक्षक अमरपाल शर्मा, थाना सिखेडा से एसएचओ सचिन कुमार शर्मा और थाना भोपा के एसएचओ राजीव शर्मा को रिलीव कर दिया है। उनके स्थान पर रोजन्त त्यागी छपार भेजे गये तो वहीं चुनाव सैल के प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह को भोपा और डीसीआरबी के प्रभारी इंस्पेक्टर मिथुन दीक्षित को सिखेडा थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कप्तान ने पुलिस शाखाओं के कामकाज को परखाकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने वाले दो शातिर गिरफ्तारपालिका

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »