दिल्ली जाकर सांसद चंदन ने जयंत को खिलाई गन्ने के रस की खीर

सांसद ने कहा-मोरना गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के विस्तार को मंजूरी से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति, 261.91 करोड़ की स्वीकृति से किसानों, श्रमिकों और युवाओं को होगा सीधा लाभ

मुजफ्फरनगर। रालोद युवा विंग के अध्यक्ष एवं बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान ने मुजफ्फरनगर जनपद के मोरना स्थित दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के क्षमता विस्तार एवं आधुनिकीकरण की योजना को स्वीकृति मिलने पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मोरना शुगर मिल के विस्तार के लिए स्वीकृत धनराशि प्रदान किए जाने पर आभार प्रकट किया और गन्ने के रस से बनी खीर खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनकी पत्नी याशिका चौहान भी उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी: कैरेट लेन डायमंड शोरूम से करोड़ों के गहने ले उड़े चोर

इसके पश्चात चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर सांसद चंदन चौहान ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर मीरापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी गन्ने के रस से बनी खीर खिलाकर शुभकामनाएं दीं। सांसद चंदन चौहान ने कहा कि यह निर्णय केवल एक प्रशासनिक स्वीकृति नहीं है, बल्कि वर्षों की आशा, संघर्ष और विश्वास की जीत है। यह फैसला क्षेत्र के किसानों, श्रमिकों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़ें:  अयोध्या में श्री राम धाम सनातन शक्ति की वापसी का प्रतीकः स्वामी उमाकान्तानंद

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत 261.91 करोड़ रुपये की धनराशि से मोरना चीनी मिल का क्षमता विस्तार, अपग्रेडेशन और आधुनिकीकरण किया जाएगा। इससे न केवल चीनी मिल का कायाकल्प होगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को गति मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सांसद ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के किसानों और निवासियों को बधाई दी और कहा कि मोरना चीनी मिल के विकास से हजारों किसानों तथा आसपास के लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की हवा से हर सात में एक मौत, IHME की चौंकाने वाली रिपोर्ट

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी: कैरेट लेन डायमंड शोरूम से करोड़ों के गहने ले उड़े चोरकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी: कैरेट लेन डायमंड शोरूम से करोड़ों के

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »