सर्द रात में व्यवस्था परखने जनता के बीच पहुंचीं पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

व्यापारियों ने नगरपालिका के द्वारा नाइट स्वीपिंग अभियान को लेकर प्रशंसा की। पालिका अध्यक्ष ने सभी से शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग मांगा

मुजफ्फरनगर। सर्दी के मौसम में नगर की व्यवस्थाओं को परखने और आमजन से सीधा संवाद करने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका के शेल्टर होम का औचक निरीक्षण कर वहां ठहरने वाले लोगों को उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी। निरीक्षण के समय नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी एवं अन्य अधिकारी सहित सभासद भी उपस्थित रहे।

इसके बाद पालिका अध्यक्ष शिव चौक पहुंचीं, जहां भगवान शिव की आराधना की। वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरूद्वारा गुरु सिंह सभा में पहुंचकर गुरुवाणी का पाठ सुना और मत्था टेका। शिव चौक पर शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ को नमन करते हुए अर्चना की। नगरपालिका अध्यक्ष ने धार्मिक स्थलों पर सहभागिता के साथ उन्होंने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें:  छद्म वेशधारी तीन संदिग्ध युवक फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़े

शहर भ्रमण के क्रम में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप गोल मार्केट क्षेत्र में भी पहुंचीं, जहां व्यापारियों और आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। जनसंवाद के दौरान लोगों ने सफाई अभियान, सड़कों और विकास कार्यों की सराहना की तथा अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। व्यापारियों ने नगरपालिका के द्वारा नाइट स्वीपिंग अभियान को लेकर प्रशंसा की। पालिका अध्यक्ष ने सभी से शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग मांगा और व्यापारियों को अपने अपने प्रतिष्ठान पर डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित किया। जनसंवाद के दौरान सामने आये मुद्दों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि नगर के समग्र विकास और स्वच्छता के लिए नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  हिसार नाबालिग दुष्कर्म केस: आरोपी को 10 साल की सजा

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ भीषर्ण सर्दी को देखते हुए शहर में चल रही अलाव व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया, ताकि जरूरतमंदों को दी जा रही सुविधा को धरातल पर परखा जा सके और व्यवस्था के सुदृढ़ होने से राहत मिल सके। भ्रमण के इसी क्रम में नुमाइश कैंप कॉलोनी में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पूर्व विधायक अशोक कंसल, सभासद सतीश कुकरेजा, मनोज वर्मा, हिमांशु कौशिक सहित अन्य लोग के साथ प्रसाद स्वरूप दूध वितरण किया गया। नगर में किए गए इस व्यापक भ्रमण को जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और इसे जनहित में एक सक्रिय पहल के रूप में देखा गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-महिला से बैग लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल

Also Read This

50 करोड़ की कार, हिट-एंड-रन और समझौता—लैंबॉर्गिनी केस में गिरफ्तारी

कानपुर। वीआईपी रोड पर हुई लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई करते हुए कई दिनों से फरार चल रहे शिवम को दबोच लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 8 फरवरी की दोपहर वीआईपी रोड पर शिवम की लैंबॉर्गिनी कार बुलेट और एक ऑटो से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए थे। घायल मोहम्मद तौफीक ने ग्वालटोली थाने में हिट-एंड-रन का मुकदमा दर्ज कराया था। इसे भी पढ़ें:  प्रमोद राठी के निर्विरोध

Read More »

मुजफ्फरनगर मुठभेड़: इनामी अमजद मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण जंगल इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अमजद मारा गया। फायरिंग के दौरान एसपी देहात की गाड़ी पर गोलियां चलीं, जिससे वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार वांछित अपराधियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर टीम ने विज्ञान रोड के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। आमना-सामना होते ही बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अमजद गोली लगने से घायल हुआ। दूसरी ओर, बदमाशों की फायरिंग में सब इंस्पेक्टर संदीप और

Read More »

एमडीए में रिश्वतखोरीः कार्यालय पर भाजपा नेता का धरना

एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसे आरोप गलत हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई

Read More »