डीएम आवास के सामने कूड़ा डलावघर ध्वस्त, अब नहीं डलेगा कूड़ा

सिटी सेंटर के सामने पूरी तरह से बंद होगा गारबेज प्वाइंट, आरआरआर सेंटर बनाने का प्लान, सूजडू चुंगी पर लगेगा काम्पेक्टर

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष ओर से शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के लिए कराये जा रहे कार्यों को अब और गति प्रदान की गई है। इसी कड़ी में लगातार शहर से कूड़ा डलाव घरों को समाप्त किया जा रहा है। अब मेरठ रोड पर डीएम आवास के सामने स्थित बड़े कूड़ा डलावघर को पालिका प्रशासन द्वारा ध्वस्त कराया गया है। इसके साथ ही दूसरे डलावघर भी बंद कराये जाने की नीति पर कार्ययोजना बनाई जा रही है।

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के निर्देशन में पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के द्वारा शहर को गारबेज फ्री सिटी की स्टार रैंकिंग तक ले जाने के लिए लगातार गारबेज प्वाइंट के साथ ही बड़े कूड़ा डलाव घरों को समाप्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब तक रुड़की रोड पर जिला अस्पताल के बाहर, लद्दावाला साइड, रामलीला टिल्ला, गांधी कालोनी लिंक रोड, गांधीनगर भाजपा कार्यालय, सिटी सेंटर के सामने, सरकूलर रोड शाकुंतलम आवास विकास कालोनी, नई मंडी राजवाहा रोड सहित कई बड़े कूड़ा डलावघरों को बंद कराया गया है। इनमें से कई डलावघरों को पूर्ण रूप से बंद करा दिया गया है, जबकि अन्य डलावघरों पर कूड़ा सीधे कॉम्पेक्टर में डालने की सुविधा प्रदान की गई है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा जिला कार्यसमिति का गठन: श्वेता व आंचल उपाध्यक्ष, ममता मंत्री बनीं

शनिवार को सुबह मेरठ रोड पर डीएम आवास के समक्ष स्थित बड़े कूड़ा डलावघर को भी पालिका प्रशासन के द्वारा ध्वस्त कराकर पूर्ण रूप से बंद कराया गया है। पालिका के साथ कूड़ा निस्तारण के लिए काम कर रही जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा.लि. मयूर विहार दिल्ली की टीम ने पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के आदेश पर जेसीबी मशीन के साथ इस कूड़ा डलावघर की दीवारों को तोड़कर यहां पर कूड़ा डालने की व्यवस्था को बंद कराया गया है। जेएस एनवायरो के प्रोजेक्ट मैनेजर नितेश चौधरी ने बताया कि गारबेज फ्री सिटी की नीति को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में लगातार काम किया जा रहा है।

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के आदेश के अनुसार डीएम आवास के समक्ष कूड़ा डलावघर बंद कराया जा रहा है। इसी के लिए आज यह डलावघर बिस्मार करा दिया गया है। यहां पर अब किसी भी स्तर से कूड़ा नहीं डाला जायेगा। इसके लिए कंपनी निगरानी टीम भी यहां लगा रही है। इसके साथ ही सूजडू चुंगी पर पुलिस चौकी के पीछे बना डलावघर भी हम बंद करने जा रहे हैं। यहां पर कॉम्पेक्टर लगाया जा रहा है और सड़क पर कूड़ा डालने की व्यवस्था बंद होगी। नितेश ने बताया कि सिटी सेंटर के सामने कूड़ा घर बंद कराया गया था, यहां से अब कॉम्पेक्टर भी हटवाने का प्लान है। यह कॉम्पेक्टर आर्य समाज रोड डलावघर पर लगाया जायेगा। यहां स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत आरआरआर ;रिडयूज, रिसाइकिल, रियूजद्ध सेंटर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यहां से वेस्ट मैनेजमेंट के लिए लोगों को जागरुक कार्यक्रम के साथ जोड़ा जा सके।

इसे भी पढ़ें:  छुट्टी पर आये फौजी ने अधेड़ की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका

कंपनी डलावघर तोड़कर करेगी स्थल का सौन्दर्यकरणः ईओ

मुजफ्फरनगर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के लिए प्रयासरत हैं, इसी को लेकर पालिका लगातार कूड़ा डलावघर बंद करा रही है। हमारा प्रयास है कि कम से कम मुख्य मार्ग वाले डलावघर पूरी तरह से बंद करा दिये जायें। इसमें 17 जुलाई को स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 के परिणाम में हमारे निकाय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यूपी के 83 निकायों को गारबेज फ्री सिटी के रूप में स्टार रैंकिंग सर्टिफिकेट मिला है। ऐसे में शासन ने आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में शहरों में स्वच्छता का स्तर और सुधारने के लिए प्रदेश, जिला और निकाय स्तर पर मॉनीटरिंग की आवश्यकता पर जोर देते हुए कुछ पैरामीटर्स तय किये हैं, इसके लिए प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात द्वारा बिन्दूवार दिशा निर्देश दिये हैं। इनमें निकाय क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण, सेग्रीकेशन, डलावघरों और गारबेज प्वाइंट को चिन्हित कर उनका विलोपन एवं सौन्दर्यकरण कराये जाने पर जोर दिया गया है। इसी कड़ी में कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज के साथ डलावघरों को विलोपन एवं सौन्दर्यकरण का अनुबंध किया है। कंपनी को मेरठ रोड डीएम आवास के समघ डलावघर हटवाने के लिए निर्देश दिये गये थे। इसके साथ ही कंपनी को दो अक्टूबर से पहले इस स्थल का सौन्दर्यकरण भी कराना है। इसके लिए पालिका कोई भी अतिरिक्त भुगतान कंपनी को नहीं करेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सड़कों पर आधी रात तक मना टी-20 विश्व कप जीत का जश्न

Also Read This

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सड़कों पर आधी रात तक मना टी-20 विश्व कप जीत का जश्न  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी से मिले धर्मेन्द्र ने की मांगः

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »