वीर बाल दिवस-सबका दुलारा बना एम.जी. पब्लिक स्कूल का छात्र शिवाय

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने छात्र की विशेष प्रतिभा से कराया परिचित, सभी से मिल रहा प्यार दुलार और सम्मान

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल सरबंस दानी गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों बाबा अजित सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान को समर्पित कार्यक्रम में मंचीय प्रस्तुति के दौरान एक नन्हें बालक ने अपनी विशेष प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी को मोहित तो किया है, यह बालक अपनी कंठस्थ कविता के वाचन से सभी के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ गया है। इस बालक के प्रदर्शन की खूब चर्चा हो रही है।
प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी 26 दिसम्बर को एम.जी. पब्लिक स्कूल में वीर बाल दिवस का भव्य, भावनात्मक और धार्मिक आस्था से परिपूर्ण वातावरण में आयोजन हुआ। इसमें धर्म की रक्षा के लिए बलिदान हुए सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह, उनकी माता गुजरी कौर और चार साहिबजादों के बलिदान पर आधारित कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाट्य प्रस्तुति, भावपूर्ण कविताएँ एवं प्रेरक सबद, वक्तव्यों ने पूरे वातावरण को श्रद्धा और गर्व से भर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने साहिबज़ादों के बलिदान की गाथा को जीवंत कर दिया और सभी श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
मंचीय प्रस्तुतियों की कड़ी में एम.जी. पब्लिक स्कूल के कक्षा-2 ई के छात्र शिवाय ने कविता पाठ करते हुए इस बलिदान को औजस्वी रूप में सभी के सामने रखा। इस छात्र का यह कविता पाठ सभी के दिल को छू गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने छात्र शिवाय के प्रस्तुतिकरण के पीछे प्रेरणा, प्रयास और साहस को चंद शब्दों के रूप में सभी के सामने रखते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के लिए शिवाय द्वारा प्रस्तुत की गई कविता उसकी बड़ी बहन को शिक्षिका द्वारा दी गई थी। छात्रा लगातार इस कविता को कंठस्थ करने का प्रयास कर रही थी। तीन-चार दिनों के प्रयास में भी कविता उसको याद नहीं हो पा रही थी। इस बीच शिवाय घर पर यह सारी गतिविधि देख रहा था, बार-बार कविता को सुन भी रहा था। सुनते-सुनते ही शिवाय ने यह कविता कंठस्थ कर ली और अपनी कक्षा में खुद आकर शिक्षिका के सम्मुख इच्छा जताई कि वो यह कविता मंच पर प्रस्तुत करना चाहता है। इस छात्र की प्रतिभा से प्रभावित होकर एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल और श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान स. सतपाल सिंह मान ने मंच पर ही शिवाय को बुलाकर विशेष रूप से प्रोत्साहित करते हुए न केवल हौसला बढ़ाया बल्कि सम्मानित भी किया। सभी ने छात्र के प्रयास और प्रतिभा की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए प्यार और दुलार किया और सम्मान पाकर शिवाय भी प्रसन्नचित्त नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  नई मंडी थाने का कायाकल्पः इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा को कप्तान ने कहा-GOOD JOB

वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रमुख उद्यमी सतीश चंद गोयल का कहना है कि छात्र शिवाय ने अपनी प्रतिभा का साबित किया है, ये सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन ही प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास होता है। कहा कि वीर बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि साहस उम्र का मोहताज नहीं होता। 26 दिसंबर 1705 को गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादोंकृ साहिबज़ादा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह ने धर्म, आस्था और सत्य के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। 6 और 9 वर्ष की अल्पायु में भी उन्होंने मुगल साम्राज्य के कू्रर हुक्मरानों के धर्म आधारित अत्याचार के आगे झुकने से इनकार कर दिया और धर्म की रक्षा के लिए समाज के लिए तथा राष्ट्र के लिए बलिदान हो गए। इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल दिवस की एक राष्ट्रीय परम्परा को शुरू कराकर सिख समाज को सम्मान दिया और नई पीढ़ी को इन साहिबजादों के बलिदान से सीख लेने का एक सांस्कृतिक मार्ग दिखाया है। संस्कार ही व्यक्ति को महान बनाते हैं। उन्होंने बच्चों और युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे वीर साहिबज़ादों के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, साहस, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन के मूल मंत्र के रूप में अपनाएँ। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में अपने गौरवशाली इतिहास के प्रति सम्मान और देश के प्रति कर्तव्यबोध को और अधिक मजबूत करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  कोहरे में परिवार पर कहरः हरनाकी के किसान की हादसे में दर्दनाक मौत

Also Read This

पेपर लीक के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच

3 मई को एनटीए ने कराई थी परीक्षा, लाखों छात्रों पर पड़ा असर, दोबारा परीक्षा कराने की तैयारी शुरू नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों

Read More »

इनोवा क्रिस्टा खाई में गिरी, छह की मौत, 4 घायलों को किया टांडा रेफर

    चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार घायल हैं जिन्हें टांडा रेफर किया गया है। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में आज सुबह तीन बजे के करीब पर्यटकों से भरी एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है जबकि चार घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। घायलों

Read More »