भाकियू अध्यक्ष बोले-बिजनौर में सीएमओ तेवतिया को अपमानित किया

नरेश टिकैत ने महिला आयोग सदस्या के छापे को लेकर उठाये सवाल, जाट महासभा मुजफ्फरनगर ने भी जताया आक्रोश

मुजफ्फरनगर। पडौसी जनपद बिजनौर के कस्बा चांदपुर में अपनी निजी आवास पर अपनी पत्नी के क्लीनिक जनजीवन नर्सिंग होम पर राज्य महिला आयोग की सदस्या संगीता अग्रवाल के औचक निरीक्षण में कथित रूप से प्राइवेट पै्रक्टिस करते हुए पकड़े गये मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया के समर्थन में आवाज उठने लगी हैं। इस छापे और इसकी खबरों को लेकर संगठनों ने मीडिया पर भी सवाल उठाये और चेतावनी दी तो वहीं अब सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन और जाट महासभा मुजफ्फरनगर जैसे संगठनों के शीर्ष नेतृत्व ने आवाज मुखर की और निष्पक्ष जांच की वकालत की है।
बता दें कि रविवार के दिन मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया जनपद बिजनौर के अपने चांदपुर कस्बा स्थित आवास पर गये हुए थे। वहां पर उनकी पत्नी जनजीवन नर्सिंग होम चलाती हैं। इसी बीच वहां पर राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्या संगंीता अग्रवाल ने पुलिस फोर्स के साथ आकस्मिक छापा मार दिया। आरोप है कि टीम जब दाखिल हुई तो सीएमओ डॉ. तेवतिया लोगों को परामर्श दे रहे थे और 300 रुपये परामर्श शुल्क की पर्ची भी पकड़ी गई। बाहर लगे बोर्ड पर भी उनका नाम अंकित किया गया था। टीम को देखकर वो टॉयलेट में जाकर छिप गये। इस मामले में संगीता अग्रवाल के बयानों के आधार पर मीडिया में खबरें चली तो हंगामा मच गया। संगीता अग्रवाल ने इस प्रकरण में कई गंभीर आरोप डॉ. तेवतिया पर लगाये हैं और इसकी पूरी रिपोर्ट डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को सौंपने की बात भी कही है। दूसरी ओर डॉ. तेवतिया ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि साप्ताहिक अवकाश होने के कारण वो अपने घर पर अपने परिवार से मिलने के लिए गये थे। उन्होंने कुछ भी गलत काम नहीं किया है।
वहीं यह प्रकरण अभी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, इसी बीच सीएमओ डॉ. तेवतिया के समर्थन में कई संगठन खड़े हो गये हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भी मीडिया को अपना एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के वर्तमान सीएमओ सुनील तेवतिया अनुशासनप्रिय और कर्मठ अधिकारी हैं। उनके कार्यभार संभालने के बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में स्पष्ट सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि छुट्टी के दिन परिवार से मिलने दूसरे जिले जाना अनुशासनहीनता नहीं माना जा सकता। यदि कोई अधिकारी रोजाना घंटों दूसरे जिले में बैठता, तब मुद्दा बनता, लेकिन छुट्टी के दिन निजी कारणों से जाना स्वाभाविक है।
दूसरी ओर कांग्रेस नेता और किसान चिंतक कमल मित्तल ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि आजकल ईमानदार लोगों को प्रायः निशाना बनाया जाता है, जबकि चाटुकारों को तरजीह मिलती है। उन्होंने कहा कि डॉ. सुनील तेवतिया ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार किया है। सूत्रों के अनुसार इस प्रकरण में जाट महासभा मुजफ्फरनगर ने भी रोष जताया है और महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने इसे एक साजिश करार देते हुए शासन एवं प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पटाखों का अवैध भंडारण करने वाला एक व्यापारी गिरफ्तार

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े लूट और चोरी की

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »