मददगार बनेंगे फोन नम्बरः एसआईआर में हो रही परेशानी, तो डायल करें 1950

वोटर लिस्ट से जुड़ी सभी शिकायतों के लिए 1950 सहित तीन नंबरों पर मिलेगा समाधान, 7 फरवरी 2026 तक चलेगा विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर। मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन मुज़फ्फरनगर ने बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (ैप्त्) को अधिक प्रभावी और जनसुलभ बनाने के लिए कलैक्ट्रेट परिसर में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर स्थापित कर दिया गया है, जहां मतदाता अपने नाम, पता, त्रुटि सुधार और अन्य समस्याओं से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन में मुज़फ्फरनगर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने कलैक्ट्रेट मुज़फ्फरनगर में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर (डीसीसी) स्थापित किया है, जो मतदाताओं की शिकायतों और सूचनाओं के निस्तारण हेतु पूर्णतः सक्रिय हो चुका है।
बताया गया कि निर्वाचक नामावली से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, जैसेकृनाम जुड़वाना, कटवाना, पता संशोधन, उम्र सुधार, या किसी अन्य त्रुटि के समाधान के लिए नागरिक टोल-फ्री नंबर 1950, तथा फोन नंबर 0131-2436918 और 0131-2433023 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, इन नंबरों पर कार्यालय अवधि के दौरान किसी भी कार्य दिवस में बात कर आवश्यक जानकारी ली जा सकती है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य तेजी से जारी है। यह अभियान 4 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हुआ है, जो विभिन्न चरणों से गुजरते हुए 7 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान नागरिकों को अपने मतदाता विवरण की पुष्टि करने और आवश्यक संशोधन कराने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
कहा गया है कि मतदाता सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर, कलैक्ट्रेट मुज़फ्फरनगर में भी डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर पूर्ण क्षमता से कार्यरत है। प्रशासन का कहना है कि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठाएं ताकि अंतिम मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन हो सके। इसी क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी निर्वाचक नामावली अवश्य जांच लें। जिन पात्र नागरिकों के नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर अपना नाम दर्ज करवाएं, ताकि आगामी चुनावों में निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

इसे भी पढ़ें:  जिनशासन प्रभावना संघ खतौली को हुए एक वर्ष पूर्ण, आचार्य भारत भूषण जी से लिया आशीर्वाद

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  नंगला मंदोड़ इंटर कॉलेज और मिनी स्टेडियम की उपेक्षा पर भड़के लोग, पैदल यात्रा की दी चेतावनीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जिनशासन प्रभावना संघ खतौली को हुए एक वर्ष पूर्ण, आचार्य भारत भूषण जी से लिया आशीर्वादवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक

Read More »