मेरठ हाईटेंशन टावर युवती मामला: प्रेमी से शादी की जिद में 440 केवी टावर पर चढ़ी लड़की, 6 घंटे चला ड्रामा

मेरठ हाईटेंशन टावर युवती मामला दौराला

मेरठ। मेरठ हाईटेंशन टावर युवती मामला शुक्रवार को उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब दौराला क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी से शादी की जिद पर एक युवती 440 केवी के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। करीब छह घंटे तक चले इस घटनाक्रम ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी। जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे की है। गांव की रहने वाली युवती ने घने कोहरे का फायदा उठाते हुए गांव के बाहर स्थित ऊंचे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ना शुरू कर दिया। उस वक्त आसपास मौजूद लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में कुख्यात विक्की त्यागी का बेटा रक्षित घायल

सुबह करीब 10 बजे जब कोहरा छंटा तो ग्रामीणों की नजर टावर पर बैठी युवती पर पड़ी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

मेरठ हाईटेंशन टावर युवती मामला में युवती टावर पर बैठकर लगातार अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग कर रही थी। पुलिस और परिजन उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई। करीब 6 घंटे बाद युवती का प्रेमी मौके पर पहुंचा। प्रेमी के समझाने और भरोसा दिलाने के बाद ही युवती टावर से नीचे उतरने को राजी हुई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात मलबे से आई आवाज, मैं जिन्दा हूं, बचा लो!

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »