जेई को कीचड़ में घसीटने वाले किसान नेता पर पुलिसिया अंकुश

रजवाहे की सफाई के बाद सिल्ड न उठने पर हुआ था विवाद, अधिकारी संग अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र में सिंचाई विभाग के एक अधिकारी से अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में किसान नेता द्वारा अधिकारी के साथ की गई दुर्व्यवहार की तस्वीरें लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पुलिस ने वीडियो की पुष्टि होने के बाद किसान नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खतौली क्षेत्र के भूड़ इलाके में रजवाहे की सफाई के दौरान बुधवार को एक अप्रत्याशित विवाद ने तूल पकड़ लिया था। बताया जा रहा है कि सिंचाई विभाग की टीम रजवाहे की सफाई का कार्य कर रही थी, इसमें सिल्ट निकालकर सड़क पर डाल दी गई थी। उसको नहीं उठवाया गया था। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही थी। सफाई के लिए टीम फिर पहुंची तभी मौके पर पहुंचे किसान नेता अंकुश प्रधान और विभाग के कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ।

वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किसान नेता अंकुश प्रधान, सिंचाई विभाग के सींचपाल जेई अरविंद कुमार मीणा को कीचड़ में घसीटते और उनके साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद विभागीय कर्मचारियों में रोष फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिंचाई विभाग संघ के अध्यक्ष विनय कुमार, जिलेदार सुरेंद्र सहित दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी खतौली थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी किसान नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर किसान नेता अंकुश प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इस घटना को गरिमा पर हमला बताते हुए कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो विभाग आंदोलन पर उतरने को मजबूर होगा। घटना के बाद खतौली क्षेत्र में किसान संगठनों और सरकारी कर्मचारियों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  12 दिसम्बर को तहसील घेरेंगे ग्रामीणः ‘बारिश में गिरे हुए घरों का मुआवजा न मिलने से आक्रोश

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  जीएसटी सुधार पर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया व्यापारियों संग संवादस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  12 दिसम्बर को तहसील घेरेंगे ग्रामीणः ‘बारिश में गिरे हुए घरों का मुआवजा न मिलने से आक्रोशवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  जीएसटी सुधार पर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया

Read More »