गुड़ की आवक में कमी से व्यापारी चिंतित, माफियाओं पर कार्रवाई की मांग

नवीन मंडी व्यापार संघ ने गुड़ मंडी में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने को उठाई आवाज

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी परिसर में व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु नवीन मंडी व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव से मुलाकात की। बैठक में व्यापारियों ने गुड़ की आवक में आई गिरावट और गुड़ कारोबार में सक्रिय माफियाओं पर चिंता जताते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की।
नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा एवं महामंत्री मनीष चौधरी ने गुरुवार को नवीन मंडी स्थल स्थित मंडी समिति सचिव विरेन्द्र कुमार चंदेल से उनके कार्यालय में भेंट की। बैठक में मंडी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से मंडी में गुड़ की आवक में उल्लेखनीय कमी देखी जा रही है। इस स्थिति के लिए उन्होंने कुछ गुड़ माफियाओं को जिम्मेदार ठहराया, जो बाजार में कृत्रिम संकट उत्पन्न कर कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं। व्यापारियों ने इन माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने मंडी परिसर में स्ट्रीट लाइट लगाने, कुछ व्यापारियों की दुकानों के सामने पक्के फड़ों के निर्माण और पिछली बैठक में प्रस्तावित किंतु अधूरे रह गए सड़क निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के अभाव में मंडी क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मंडी समिति सचिव विरेन्द्र कुमार चंदेल ने व्यापारियों की सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि मंडी में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि गुड़ कारोबार में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या माफियागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने सचिव के आश्वासन पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि मंडी क्षेत्र की समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा और व्यापारी निश्चिंत होकर व्यापार कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  पशु तस्करों पर पुलिसिया प्रहार, 90 करोड़ की अवैध संपत्ति चिन्हित

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  वर्षों से लंबित अशोका मार्केट की गली नंबर 4 का निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ काम प्रारंभस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  वर्षों से लंबित अशोका मार्केट की गली नंबर 4 का निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ काम प्रारंभवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पशु तस्करों पर पुलिसिया प्रहार, 90 करोड़ की अवैध

Read More »