निर्माणाधीन नाले की गुणवत्ता पर उठे सवाल, नगर पंचायत टीम ने की तकनीकी जांच

घटिया सामग्री और तकनीकी खामियों की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा ने किया स्थलीय निरीक्षण

थानाभवन। थानाभवन नगर के मुल्लापुर रोड पर निर्माणाधीन नाले के कार्य की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आ गया है। गुरूवार को नगर पंचायत की टीम ने अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा के नेतृत्व में निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण में कई तकनीकी खामियाँ और घटिया सामग्री के प्रयोग की आशंका जताई गई।
बीते कुछ दिनों से क्षेत्रवासियों द्वारा नाले के निर्माण में अनियमितताओं और निम्न गुणवत्ता की शिकायतें नगर पंचायत कार्यालय में की जा रही थीं। लोगों का आरोप था कि ठेकेदार द्वारा नाले की दीवारों में सरिया और सीमेंट आदि का प्रयोग मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा। इसी के चलते शुक्रवार को नगर पंचायत टीम मौके पर पहुँची और जांच की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नाले की दीवारों में सरिया बीच में लगाने के बजाय एक ही साइड में लगाया गया है। इससे नाले की मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण कार्य में सीमेंट और बालू के मिश्रण की गुणवत्ता को लेकर भी अधिकारियों ने नाराजगी जताई। अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा ने मौके पर मौजूद कर्मियों को निर्माण कार्य में सुधार करने और तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नाले के निर्माण में अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित ठेकेदार और निगरानी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत ने जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुल्लापुर रोड के स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए यह नाला बनाया जा रहा है, लेकिन यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं होगा, तो जनता को लाभ मिलने के बजाय नुकसान उठाना पड़ेगा। अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य की गहन जांच कराई जा रही है, दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के बाद मुल्लापुर रोड पर निर्माणाधीन नाले की जांच से नगर पंचायत की सक्रियता तो दिखी, पर साथ ही ठेकेदारों की लापरवाही भी उजागर हुई है। आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

इसे भी पढ़ें:  कैराना सांसद इकरा हसन बोलीं: मंदिर तोड़ना अस्वीकार्य, नफरत फैलाने वालों को नहीं छोड़ूंगी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर में प्रदूषण पर एनजीटी सख्तः डीएम को नोटिसस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  अमजद एनकाउंटरः बुढ़ाना में की दो लूट, डीआईजी ने रखा था 50 हजार का ईनामवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  अमजद एनकाउंटरः बुढ़ाना में की दो लूट, डीआईजी ने

Read More »