सरदार पटेल की याद में भाजपा निकालेगी हर विधानसभा में पदयात्राः कपिल देव

सरदार पटेल जयंती के उपलक्ष में विधानसभा पदयात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली विधानसभा पदयात्रा को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। इस संबंध में गांधीनगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
बैठक में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पदयात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श, राष्ट्र की एकता, अखंडता और संगठन के प्रति समर्पण को जन-जन तक पहुँचाने का यह सुनहरा अवसर है। उन्होंने पदयात्रा के मार्ग निर्धारण, कार्यकर्ताओं की भागीदारी, जनसंपर्क गतिविधियों तथा संगठनात्मक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की और सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि पदयात्रा पूरी तरह अनुशासित, व्यवस्थित और जनसंपर्क की दृष्टि से प्रभावी होनी चाहिए ताकि जनता में सकारात्मक संदेश जाए।

इसे भी पढ़ें:  टीएओ का पांच महीनों से नहीं मिला वेतन, ईओ से शिकायत

मंत्री अग्रवाल ने सभी से आग्रह किया कि सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित पदयात्रा में अधिक से अधिक जनता को जोड़ने के लिए सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह अवसर हर कार्यकर्ता के लिए संकल्प का क्षण हैकृसंकल्प एक मजबूत, आत्मनिर्भर और संगठित भारत के निर्माण का, जैसा कि सरदार पटेल ने अपने जीवन में देखा और किया। बैठक का समापन संगठनात्मक एकता और सामूहिक प्रयास के संकल्प के साथ हुआ। मंत्री ने विश्वास जताया कि पदयात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सरदार पटेल के संदेश को घर-घर तक पहुँचाने में सफल होंगे और जनता के बीच एकता और विकास का सशक्त संदेश देंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी सहित सभी मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: शादी से पहले युवती की हत्या, आरोपी युवक ने की आत्महत्या

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  खतौली लूटकांड का खुलासाः पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल, माल बरामदस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  कवाल कांडः मलिकपुरा में बनेगा सचिन-गौरव का स्मारकवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  खतौली लूटकांड का खुलासाः पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर

Read More »