आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है।

जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों साथ हों, वहीं सफलता मिलती है। स्वामी महर्षि दयानंद के पास दोनों शक्तियां विद्यमान थीं, इसी कारण उन्होंने समाज में व्यापक परिवर्तन किया। आचार्य कंवर पाल शास्त्री ने उपदेश देते हुए कहा कि अग्निहोत्र करने वालों का ही वेद पढ़ना सफल होता है। उन्होंने कहा कि दान और उपभोग से ही धन की सफलता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आचरणहीन व्यक्ति को वेद भी पवित्र नहीं कर सकते। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आचरण को सुधारने का संकल्प लेना चाहिए। आचार्य अमित कुमार शास्त्री गंगोह ने कहा कि होली प्रसन्नता, पवित्रता और खुशहाली का पर्व है।

इसे भी पढ़ें:  लाइनमैन की मौत पर आधी रात तक हंगामा, नौकरी और आर्थिक मदद पर समझौता

इस अवसर पर बुराइयों को छोड़ने और अच्छाइयों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भक्त प्रहलाद से परमात्मा की भक्ति और सत्य बोलने की शिक्षा लेनी चाहिए। होली तभी सार्थक है जब हम संकल्प लें कि अब आगे कोई गलती नहीं होगी। इससे पूर्व सत्येंद्र आर्य के आवास पर वैदिक रीति से होली पर्व मनाया गया। यजमान विकास आर्य एवं पिंकी आर्य रहे, जबकि पुरोहित रामदेव शास्त्री एवं अजेश आर्य ने विधि संपन्न कराई। कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज के जिला प्रधान सत्येंद्र आर्य ने किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सड़क हादसा: ट्रैक्टर चालक की मौत

इस अवसर पर प्रसिद्ध आर्य भजनोपदेशक मोहित शास्त्री बिजनौर, मधुर गायक घनश्याम प्रेमी, महाशय जगमाल हापुड और सुशील आर्य ने भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में दीपिका आर्य, वरेण्यम आर्य, पुरू महाराज, अशोक शर्मा जी अध्यक्ष कौमी एकता कमेटी खतौली, रूपा, सचिन, जहान सिंह मेरठ, वेद प्रकाश एडवोकेट, मास्टर जयपाल सिंह, अजय अरोड़ा, राजपाल आर्य, जगदीश प्रधान, धीरेंद्र आर्य, सुनील आर्य, प्रवीण आर्य, वैभव आर्य, अमरेश आर्य, शोभाराम आर्य, सतीश काके, चुन्नीलाल आर्य, श्याम सिंह नागर, ठाकुर सतीश, शीशपाल, जयकरण सिंह, डॉक्टर रिशिपाल, उषा आर्य, गीता आर्य, ओजस्वी आर्य, वर्णिका आर्य, वेदांशी आर्य, देवंशी आर्य, सुशील गुर्जर, कृष्ण पाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  श्रीलंका में मंत्रियों ने राकेश टिकैत संग निकाला पैदल मार्च

Also Read This

चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्तजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस में एक भरोसेमंद पार्टनर के

Read More »

खतौली में जल संकटः गैस पाइपलाइन कार्य से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त

मरम्मत में देरी से बढ़ी लोगों की नाराजगी, गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर निवासी खतौली। खतौली नगर क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान जल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पिछले एक सप्ताह से कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच उत्पन्न इस संकट ने स्थानीय निवासियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। पानी की कमी के कारण लोगों को पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग तक के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और श्रम दोनों

Read More »

भाई ने भाई को गोली मारी, फिर गुस्से में पिता और छोटे बेटे ने ले ली उसकी जान

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जमीन बंटवारे का विवाद सोमवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव में दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही देर में दोहरी मौत तक पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, पहले एक भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी। इसके बाद गुस्से में पिता और सबसे छोटे भाई ने कथित हमलावर की लाठियों से पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से घर में कोहराम है। पुलिस ने पिता और छोटे बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसे

Read More »