सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को ताल्हापुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पीड़िता के बयान कराए गए। मामले में पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।पुलिस का कहना है कि प्रकरण में विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें:  नोएडा इंजीनियर मौत मामला: CM योगी सख्त, CEO हटाए गए, SIT से होगी पूरे प्रकरण की जांच
Share This Article