अनुशासनहीनता पर चेयरमैन जहीर सख्त, सफाई नायक निलंबित

नगर पंचायत कार्यालय में मारपीट के आरोप में लिया एक्शन, कूड़े की शिकायत करने पहुंचे नागरिक के साथ अभद्रता का मामला, दो सदस्यीय जांच समिति गठित

पुरकाजी। नगर पंचायत पुरकाजी कार्यालय में कूड़ा उठान को लेकर की गई एक शिकायत ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब शिकायतकर्ता के साथ कार्यालय परिसर में ही मारपीट का आरोप सामने आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित सफाई नायक को निलंबित कर दिया है तथा निष्पक्ष जांच के लिए जांच समिति का गठन किया गया है।
पुरकाजी नगर पंचायत कार्यालय में कूड़े की समस्या को लेकर शिकायत करने पहुंचे एक नागरिक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुरकाजी निवासी महेश सैनी ने नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी को एक लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि बीती 27 दिसंबर 2025 को वह नगर पंचायत कार्यालय में कूड़ा उठाने की शिकायत लेकर गया था। शिकायत में बताया गया कि कार्यालय में मौजूद सफाई नायक रविकांत उर्फ मंजू ने अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर शिकायतकर्ता महेश सैनी के साथ मारपीट की। नगर पंचायत कार्यालय जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना से न केवल शिकायतकर्ता आहत हुआ, बल्कि कार्यालय की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन

अनुशासनहीनता के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन जहीर फारूकी ने अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा ने तत्काल प्रभाव से सफाई नायक रविकांत उर्फ मंजू को निलंबित कर दिया तथा उसे वार्ड से हटाते हुए कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही सफाई नायक के कार्यों के समस्त दायित्व दीपक कुमार, मेनपाल बाल्मीकि और रविन्द्र बाल्मीकि को सौंप दिए गए हैं, ताकि नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो।

इसे भी पढ़ें:  भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में मीनाक्षी स्वरूप ने किया स्वच्छता श्रमदान

चेयरमैन जहीर फारूकी के निर्देश पर शिकायत की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। इस समिति में अवर अभियंता सुमित कुमार और प्रधान लिपिक समर काजमी को शामिल किया गया है। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी की इस सख्त कार्रवाई से कार्यालय परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने उनके निर्णय और नगर पंचायत प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे। इससे दूसरे कर्मचारियों को भी सबक मिलेगा और नगर पंचायत में और सख्ती के साथ अनुशासन स्थापित होगा।

इसे भी पढ़ें:  कीया कार की बुकिंग में युवती से धोखाधड़ी, 6.50 लाख लेकर भी नहीं की डिलीवरी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मेला देखने आये युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मुकदमा दर्जस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की SDM निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा का प्रमोशन, मिला ADM स्तर का वेतनमानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  कीया कार की बुकिंग में युवती से धोखाधड़ी, 6.50

Read More »