मुजफ्फरनगर-घर में फांसी लगाकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

परिवार के सदस्य बाहर होने के दौरान उठाया खौफनाक कदम, मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी करीब 50 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह ने बीती रात अपने घर की छत पर लगे कुंडे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक नूरसलीम के स्टील प्लांट में पकड़ी टैक्स चोरी

बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक घर में अकेला था। मृतक के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटियों का विवाह पहले ही हो चुका है, जबकि दोनों बेटों की अभी शादी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों बेटे अपनी मां को लेकर चंडीगढ़ गए हुए थे। वहीं मृतक के पिता महेन्द्र सिंह भी किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए एक धर्मशाला में गए हुए थे। सुबह जब घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर चरथावल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  यूपी पंचायत चुनाव 2025: मतदाता सूची से सवा करोड़ नाम हटेंगे, एआई ने पकड़े डुप्लीकेट वोटर

एसएचओ चरथावल ने बताया कि अधेड़ व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचककर जांच की। परिजन मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। पुलिस द्वारा समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए तो शव को मोर्चरी पर भेज दिया गया। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  कपिल की सौगात: मुजफ्फरनगर में सबसे बड़े राजकीय गेस्ट हाउस का लोकार्पण

Also Read This

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे भी पढ़ें:  सम्भल के कल्कि धाम में कल्कि कथा का भव्य आयोजन, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल हुए शामिलकोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया

Read More »

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, पूर्व प्रधान समेत चार शातिर गिरफ्तार

Read More »