मुजफ्फरनगर में किसान दिवस पर हंगामा, किसानों ने मांगी आत्मदाह की अनुमति

चकबंदी विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप, 5 वर्षों से भूमि कब्जे के लिए भटक रहे किसान, 7 दिन में समाधान का आश्वासन

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान दिवस उस समय विवादों में घिर गया, जब वर्षों से अपनी ही जमीन पर कब्जा पाने के लिए संघर्ष कर रहे दो किसानों ने आत्मदाह की अनुमति मांग ली। मामले ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और चकबंदी विभाग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कलेक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब गांव लच्छेड़ा निवासी दो किसानकृविरेंद्र कुमार और श्रीपाल कुमारकृने मंच पर पहुंचकर आत्मदाह की अनुमति की मांग कर दी। दोनों किसानों का आरोप है कि वे पिछले पांच वर्षों से चकबंदी विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक अपनी ही भूमि पर कब्जा नहीं मिल सका है। किसानों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान उनकी भूमि खाली कराई गई थी, लेकिन उसके बाद विभागीय लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते उन्हें दोबारा कब्जा नहीं दिलाया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने के भी गंभीर आरोप लगाए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंगल बाजार में गरीब महिलाओं पर चला पुलिसिया लठ का जोर

किसानों के अनुसार, तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार उपेक्षा के कारण उनकी आर्थिक और मानसिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। उनका कहना है कि अपनी ही जमीन पर कब्जा न मिलना उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि अगले 7 से 15 दिनों के भीतर उन्हें भूमि का वास्तविक कब्जा नहीं दिलाया गया और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। इस पूरे मामले की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच करने पहुंचे सीडीओ, मांगी रिपोर्ट

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एडीएम प्रशासन संजय कुमार ने तत्काल चकबंदी अधिकारी को किसान दिवस में बुलाया। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नवीन राठी ने भी प्रशासन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि जिले में किसी भी किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा, तो कोई भी अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर काम नहीं कर पाएगा। किसान दिवस में हुई इस घटना ने प्रशासनिक तंत्र की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और अब सभी की नजरें प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन पर टिकी हैं।

इसे भी पढ़ें:  आफत की बारिश में मकान ढहने से वृद्धा की मौत, शहर में टूटा पेड़

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »