भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच करने पहुंचे सीडीओ, मांगी रिपोर्ट

आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने सीएम और प्रभारी मंत्री से की थी शिकायत, प्रशासन में नजर आई हलचल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित एक सड़क में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। बघरा ब्लॉक के पीनना गांव में रजवाहे चरथावल पटरी पर बनी यह सड़क मात्र आठ दिन में ही उखड़ गई। स्थानीय किसान और आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। शनिवार को एक कार्यक्रम में मुख्यालय पहुंचे प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर को भी सुमित ने शिकायत करते हुए जांच की मांग की। इसी बीच सीडीओ कमल किशोरी कंडारकर विभागीय अधिकारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और सड़क निर्माण एवं इसकी गुणवत्ता की जांच करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
सुमित मलिक ने अपनी शिकायत पत्र में दावा किया है कि अधीक्षण अभियंता, विकासखंड गंगा नहर सिंचाई विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा 6-7 किलोमीटर से अधिक लंबी यह सड़क मात्र एक सप्ताह में बनाई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया गया, जिसके वीडियो फुटेज भी उपलब्ध हैं। सुमित मलिक ने सिंचाई विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से निर्माण में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, सड़क की पटरी पर घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिससे इसकी मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। मलिक ने मांग की है कि सड़क की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और एक जांच कमेटी गठित कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
मलिक ने यह भी उल्लेख किया कि यह सड़क ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई और परिवहन के लिए महत्वपूर्ण है। भ्रष्टाचार के कारण इसके जल्दी खराब होने से किसानों को नुकसान होगा। उन्होंने सरकारी धन के दुरुपयोग को रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसी को लेकर सुमित मलिक शनिवार को भी सक्रिय रहे और प्रदेश सरकार के ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री तथा मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर को भी सुमित ने शिकायत की। इसका असर भी दिखाई दिया। सीडीओ ने बताया कि मौके पर जाकर प्रथम दृष्टया जांच की गई है। इसके लिए विभागीय अफसरों से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है।

इसे भी पढ़ें:  भैंसरहेड़ी गांव में मावा भट्ठियों पर छापा, 682 लीटर संदिग्ध सरसों तेल जब्त

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलिजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »