स्वामी यशवीर ने छह मुस्लिमों की कराई घर वापसी, परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म

स्वामी यशवीर महाराज लंबे समय से श्घर वापसीश् अभियान चला रहे हैं। उनके अनुसार, अब तक उन्होंने 1000 से अधिक परिवारों को हिंदू धर्म में वापस लाने का कार्य किया है।

मुजफ्फरनगर। योग साधना यशवीर आश्रम बघरा में शनिवार सुबह हापुड़ जनपद के एक मुस्लिम परिवार के 7 सदस्यों ने पहुंचकर हिंदू धर्म अपनाया। इस घर वापसी कार्यक्रम का संचालन आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने किया। उन्होंने मुस्लिम परिवार के लोगों का हवन पूजन करते हुए धार्मिक शुद्धिकरण कराया और इस परिवार का सनातन धर्म में स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए तिलक किया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया मदर्स डे, मंच पर नन्हें बच्चों ने मां संग किया नृत्य

अपने आश्रम में स्वामी यशवीर महाराज ने परिवार के सभी सदस्यों को गंगा, यमुना और सरयु नदियों के जल से आचमन कराकर उनकी शुद्धि की। इसके बाद आश्रम में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से आहुतियां दीं। घर वापसी के बाद परिवार के सदस्यों को हिंदू रीति-रिवाजों से जोड़ा गया।

सभी को गले में भगवा पटका पहनाया गया और जनेऊ धारण कराया गया। इस दौरान उनके नाम भी बदले गए। फुरकान अब विशाल, नगीना प्रीति, अफसा कुमारी नेहा, अलफिजा कुमारी पूजा, अमन आकाश और मन्तसा मनसा बन गईं। परिवार ने इन नए नामों के साथ सनातन धर्म की परंपराओं को पूरी तरह अपनाने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रिश्वत में लोक निर्माण विभाग के एक्सईन गिरफ्तार

स्वामी यशवीर महाराज लंबे समय से श्घर वापसीश् अभियान चला रहे हैं। उनके अनुसार, अब तक उन्होंने 1000 से अधिक परिवारों को हिंदू धर्म में वापस लाने का कार्य किया है। वे योग साधना यशवीर आश्रम के माध्यम से सनातन धर्म का प्रचार करते हैं और गरीब तथा प्रभावित परिवारों को मूल धर्म में लौटने के लिए प्रेरित करते हैं। इस कार्यक्रम में भी परिवार ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा जताई थी। यह आयोजन मुजफ्फरनगर के बघरा क्षेत्र के योग साधना आश्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि सनातन धर्म सभी को समान रूप से स्वीकार करता है और पूर्वजों की जड़ों से जुड़ना हर व्यक्ति का अधिकार है। परिवार के सदस्यों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब वे पूर्ण रूप से हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-मीरापुर पुलिस ने पकड़ी 1.70 लाख की नगदी

Also Read This

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रिश्वत में लोक निर्माण विभाग के एक्सईन गिरफ्तारइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगपाल

Read More »