बिजेन्द्र पाल के परिवार से मिले सीएम योगी, कहा-हमने कर्मठ कार्यकर्ता को खोया

मुजफ्फरनगर में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत भाजपा नेता बिजेन्द्र पाल की पत्नी और परिजनों से की मुलाकात

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत भाजपा नेता बिजेन्द्र पाल के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान परिवार की समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। नुमाइश मैदान में सोमवार को आयोजित रोजगार मेला और जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां पर बनाये गये वीआईपी पंडाल में पहुंचकर दिवंगत भाजपा नेता बिजेन्द्र पाल के परिवार से मुलाकात की। यह मुलाकात उनके भाषण के तुरंत बाद हुई, जिसमें उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार की ओर से सहयोग का भरोसा दिया।

भाजपा में जिला महामंत्री और उपाध्यक्ष के साथ ही अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले पूर्व सभासद बिजेन्द्र पाल का निधन 7 अप्रैल को गंभीर बीमारी के चलते हो गया था। उनके निधन के बाद 8 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। वे दो बार नगरपालिका से सभासद निर्वाचित रहे थे। वर्तमान में उनकी पत्नी कुसुमलता पाल वार्ड 40 से भाजपा की सभासद हैं और लगातार तीन बार चुनाव जीत चुकी हैं। मुख्यमंत्री का प्रारंभिक कार्यक्रम केवलपुरी स्थित उनके आवास पर जाने का था, जिसके चलते नगरपालिका द्वारा अहिल्याबाई होल्कर स्मारक से लेकर उनके घर तक सड़क निर्माण कार्य भी शुरू कराया गया था। हालांकि, बाद में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया और अंततः नुमाइश मैदान के वीआईपी लान्ज में ही मुलाकात तय की गई।

इसे भी पढ़ें:  ACTION-ईओ की गाड़ी भुगतान प्रकरण में कम्प्यूटर ऑपरेटर पर गाज

भाजपा केशव मंडल के अध्यक्ष नन्द किशोर पाल को परिवार को वीआईपी पंडाल तक ले जाने और मुलाकात कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जनसभा के समापन के बाद मुख्यमंत्री सीधे वीआईपी लान्ज पहुंचे, जहां उन्होंने बिजेन्द्र पाल की पत्नी कुसुमलता पाल, उनके पुत्र सुमित, विजय और नितिन, भाई ब्रजपाल पाल तथा चचेरे भाई रविन्द्र पाल से मुलाकात की। नन्द किशोर के अनुसार इस दौरान राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को निर्देश दिए कि वे परिवार का पूरा विवरण तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  14 से शुरू हो रही मां वेष्णो देवी यात्रा-बंद ट्रेनों को चलाने की मांग

मुलाकात के दौरान परिजनों ने बिजेन्द्र पाल का फोटो भी मुख्यमंत्री को दिखाया। फोटो देखकर मुख्यमंत्री ने बताया कि वे उनसे पहले मिल चुके हैं और उन्हें भली-भांति पहचानते हैं। उन्होंने वह फोटो अपने साथ भी ले लिया। कुसुमलता पाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने समय निकालकर परिवार से मुलाकात की, जो उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्त की गई संवेदनाएं और उनके पति के प्रति सम्मानजनक शब्द सदैव स्मरणीय रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  ALERT-बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर ठगी का बिछाया जा रहा जाल

इससे पूर्व सोमवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, केंद्रीय पशुपालन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप भी परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त कर चुके हैं। वहीं आज मंगलवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री एमएलसी भूपेन्द्र चौधरी भी केवलपुरी स्थित आवास पर पहुंचे और बिजेन्द्र पाल के शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि इस दुखद समय में उनकी पूरी सहानुभूति परिवार के साथ है। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सुधीर खटीक, सभासद रविकांत काका सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  कुल्हेडी हत्याकांडः दो हत्यारोपी 24 घंटे में गिरफ्तारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  ACTION-ईओ की गाड़ी भुगतान प्रकरण में कम्प्यूटर ऑपरेटर पर गाजवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »