शाहपुर में श्री आदर्श रामलीला महोत्सव का आयोजन की तैयारियां जोरों पर

इस बार वृंदावन धाम की विश्व प्रसिद्ध मंडली करेगी रामलीला मंचन

पश्चिमी यूपी में अपना विशिष्ट स्थान रखती है शाहपुर की रामलीला

शाहपुर। बहु प्रतीक्षित श्री आदर्श रामलीला महोत्सव का एक बार फिर भव्य आयोजन होगा। वृंदावन धाम की विश्व प्रसिद्ध कला मंडली के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का सजीव चित्रण देखने को मिलेगा एक पखवाड़े तक चलने वाले श्री आदर्श रामलीला महोत्सव का शुभारंभ आगामी 17 सितंबर से होगा आयोजन को मूर्त रूप देने में कमेटी के पदाधिकारी जी जान से जुटे हुए हैं। 2 अक्टूबर को राजतिलक के साथ महोत्सव का समापन होगा।
पिछले कई दशकों से नगर के मेन बाजार स्थित श्री रामलीला मैदान में आयोजित होने वाला श्री राम लीला महोत्सव जनपद ही नहीं अपितु पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है यहां की रामलीला का मंचन दूर से दूर तक प्रसिद्ध है इतना ही नहीं शाहपुर का दशहरा मेला भी सदैव ख्याति अर्जित करता रहा है।

इसे भी पढ़ें:  घटिया निर्माण पर मीनाक्षी स्वरूप सख्त, जेई को वार्ड से हटाया, नोटिस जारी

श्री आदर्श रामलीला कमेटी शाहपुर ने राम भक्तों के आग्रह पर भव्य श्री राम लीला के मंचन की तैयारियां शुरू कर दी हैं श्री आदर्श रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक श्याम पाल संगल भाई भाई जी एवं अध्यक्ष सुनील मित्तल बताया कि इस बार श्री आदर्श रामलीला महोत्सव आगामी 17 सितंबर को प्रारंभ होकर भगवान राम के राजतिलक 2 अक्टूबर के साथ समापन होगा। 18 सितंबर को पुत्रेष्टि यज्ञ, 22 सितंबर को राम बारात, 24 सितंबर को राम बनवास, 25 सितंबर को भारत मिलाप एवं 2 अक्टूबर को दशहरे का विशाल मेला होगा। श्री आदर्श रामलीला का उद्घाटन सुधीर कुमार अग्रवाल अशोक अग्रवाल+शाहपुर वाले), गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट नोएडा वालों द्वारा होगा आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, अंकुर दुआ, विधायक राजपाल बालियान, पूर्व विधायक उमेश मलिक होंगे।
उन्होंने बताया कि इस बार श्री रामलीला का मंचन पावन वृंदावन धाम की विश्व आदर्श रामलीला एवं कृष्ण लीला संस्था द्वारा होगा‌
श्री आदर्श रामलीला महोत्सव को लेकर नगर में हर्ष का माहौल है कमेटी के समस्त पदाधिकारी आयोजन की तैयारियों को मूर्त रूप देने में जी जान से जुटे हुए हैं। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के प्रबंधक बालेश सिंघल, स्टेज मंत्री मणिकांत मित्तल उपाध्यक्ष अरुण मित्तल, भंवर पाल कश्यप, अनिल बंसल आढती, मनोज अग्रवाल प्रवेश गोयल, सुदेश अग्रवाल, डॉ प्रदीप चौहान, सभासद विशाल गर्ग, सभासद सोनू सैनी, सभासद मनोज सैनी, विशाल कर्णवाल, साथ अनिल गोयल ,प्रमोद गर्ग, शिवम सिंघल ,सुदेश अग्रवाल ,नीरज कर्णवाल गोल्डी , बृजमोहन कोरी,अक्षय गोयल ,अंकित सिंघल प्रवीण शर्मा, मनोज सैनी, राधेश्याम नामदेव, निशांत शर्मा आदि के साथ-साथ पवन सक्सेना, अनिल गोयल, मोहित बंसल, अनमोल सिंघल, अनु सिंघल आदि समस्त कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  खतौली अवैध पशु परिवहन का भंडाफोड़, 7 पशु बरामद

Also Read This

देवबंद में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में दिखे दो संदिग्ध

देवबंद। देवबंद क्षेत्र के मोहल्ला पठानपुरा बेरियान में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। आरोप है कि रात के समय घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने अलमारी में रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला मोहल्ला पठानपुरा बेरियान, नाले के पास का है। यहां रहने वाले दिलावर पुत्र स्वर्गीय आदिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के समय परिवार के लोग घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर ताला लगा हुआ था। इसे भी पढ़ें:  गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसाइटी के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पणतहरीर के अनुसार, 4/5 मई की रात

Read More »

मुजफ्फरनगर-शनिदेव मंदिर से दानपात्र चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

हंगामे और प्रदर्शन के बाद सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने मंदिर पर जाकर लिया जायजा, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, खुलासे को लगाई गई कई टीमें

Read More »