डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में लिपिक की सेवा समाप्ति पर कर्मचारियों में रोष, प्रबंधन के खिलाफ धरना

शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन, माध्यमिक शिक्षक संघ ने भी दिया समर्थन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में कार्यरत एक लिपिक की सेवा समाप्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए कॉलेज परिसर में धरना शुरू कर दिया है। विभिन्न कर्मचारी और शिक्षक संगठनों ने भी इस विरोध को समर्थन देते हुए प्रबंधन के निर्णय की आलोचना की है।

शहर के आर्य समाज रोड स्थित डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में कार्यरत लिपिक अजेंद्र यादव की सेवा समाप्त किए जाने के विरोध में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष विजय त्यागी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी सोमवार को कॉलेज परिसर पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि बिना उचित कारण और प्रक्रिया के की गई सेवा समाप्ति की कार्रवाई पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गौकशों से मुठभेड़-तीन दबोचे, दो बदमाश गोली लगने से घायल

धरना स्थल पर माध्यमिक शिक्षक संघ मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष डॉ. राहुल कुशवाहा तथा शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष अमित जैन भी पहुंचे और शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ एकजुटता जताते हुए प्रबंधन से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। डॉ. राहुल कुशवाहा ने कहा कि किसी भी कर्मचारी के खिलाफ इस प्रकार की कठोर कार्रवाई न केवल उसकी व्यक्तिगत गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि पूरे शिक्षा परिवार के सम्मान को भी प्रभावित करती है। उन्होंने प्रबंधन के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ इस संघर्ष में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन का समर्थन जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किन्नरों के बीच बधाई को लेकर संघर्ष

वहीं अमित जैन ने भी कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा को आवश्यक बताते हुए कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय होने पर सभी संगठनों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने संगठनात्मक एकता को इस संघर्ष की सबसे बड़ी ताकत बताया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विजय त्यागी ने स्पष्ट कहा कि जब तक लिपिक अजेंद्र यादव के साथ हुए अन्याय का समाधान नहीं किया जाता और उनकी सेवा बहाल नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  आईआईटीयन ललिता ने गंगा बैराज से लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर

Also Read This

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे भी पढ़ें:  बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूलों में छुट्टी, कचहरी में सन्नाटाकोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने मुखबिर की

Read More »

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  25 हजार लेकर रिश्ता कराने वाले बिचौलिया सहित छह पर एफआईआर

Read More »