शाहपुर मेन बाजार में आधी रात धमाका, तीन दुकानें जमींदोज

मुजफ्फरनगर। गुरुवार की आधी रात शाहपुर कस्बे के मेन बाजार में अचानक गूंजे तेज धमाकों ने पूरे इलाके की नींद उड़ा दी। महज चंद सेकेंडों में ही कस्बे के मैन बाजार में स्थित तीन दुकानें मलबे में तब्दील हो गईं और कई अन्य दुकानों को भी क्षति पहुंची। इस घटना के बाद लोग भी दहल उठे और बाजार का माहौल मातम में बदल गया। करोड़ों की क्षति और संदिग्ध परिस्थितियों में हुए इस विस्फोट ने न सिर्फ पुलिस-प्रशासन को सतर्क कर दिया, बल्कि कस्बे भर में दहशत और गुस्से की लहर भी पैदा कर दी है। धमाके के पीछे कारणों को जानने के लिए पुलिस और विशेषज्ञ टीम जुटी हुई है। बारिश के बीच ही एसपी देहात ने भी मौके का दौरा किया।

शाहपुर कस्बे के मेन बाजार में गुरुवार देर रात एक भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। रात करीब एक बजे हुए इस धमाके से अनिल ज्वैलर्स, मदन ज्वैलर्स और आरिफ रेडीमेड नामक तीन दुकानें पूरी तरह जमींदोज हो गईं। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के मकान हिल उठे और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। धमाके की चपेट में आने से दुकानों का लेंटर और दीवारें ढह गईं, जिससे दुकान में रखा सारा सामान मलबे में दब गया। साथ ही, पास की कई अन्य दुकानों में दरारें आ गईं और इन दुकानों के सामने स्थित एक किराना दुकान का शटर टूट गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल की घेराबंदी करते हुए पीड़ित व्यापारियों और अन्य लोगों से पूछताछ की। जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो धमाके के कारणों की तकनीकी जांच करने में जुटी रही। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम भी सुरक्षा कारणों से मौके पर मौजूद रही और मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात आदित्य बंसल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि धमाके के पीछे जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच हर कोण से की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के पीछे किरायेदारी विवाद भी एक संभावित कारण हो सकता है, इसमें ऐसा ही कुछ सामने आया है, क्योंकि इन दुकानों को लेकर मालिक और किरायेदारों के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, अभी पुलिस की और से किसी भी विवाद या कारण की कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बाजार के लोग इसी को लेकर चर्चा करते हुए नजर आये। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। व्यापारियों ने इस हादसे पर पुलिस व प्रशासन से त्वरित जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि धमाके के पीछे कोई साजिश है या दुर्घटना, इसका खुलासा जांच के बाद ही संभव होगा।

इसे भी पढ़ें:  21 जून को मुजफ्फरनगर में मंगल प्रवेश करेंगे आचार्य मुनि नयन सागर महाराज

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  हिस्ट्रीशीटर सलीम…एक थाना, 22 साल और 32 मुकदमेआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा यू2एस के

Read More »