उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती में 31161 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र 16 को मिलेंगे

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शिक्षक भर्ती के तहत 31,161 शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। सरकार ने इन सभी को 16 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र देने का ऐलान किया है।

यूपी के 69000 शिक्षक भर्ती में 31161 पदों की नियुक्ति के लिए सूची जारी कर दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद, सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि 14, 15 अक्टूबर को जिलों में काउंसिलिंग होगी और इसके बाद 16 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र का वितरण होगा। शिक्षक भर्ती के 31277 अभ्यर्थियों में, 15933 सामान्य, 8513 ओबीसी, 6615 एससी तथा 216 एसटी वर्ग के हैं। बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए 31161 शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। आगे भी कोर्ट के फैसले के मुताबिक भर्ती की जाएगी। बता दें कि शिक्षक भर्ती को लेकर कई विवाद रहे हैं जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई हैं। उत्तर प्रदेश 69000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर 24 सिंतबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षकों की भर्ती में 31661 पदों पर नियुक्ति का शासनादेश जारी कर दिया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 69000 सहायक शिक्षक भर्ती के 31,661 पदों पर एक हफ्ते के अंदर नियुक्तियां करने का निर्देश दिया था। इससे पहले 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में आवेदन में गलती करने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा परिषद को निर्देश दिया था कि अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन पर नियमानुसार निर्णय लिया जाए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात मलबे से आई आवाज, मैं जिन्दा हूं, बचा लो!

दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षा विभाग 3,317 सहायक अध्यापकों को भी 16 अक्तूबर को ही नियुक्ति पत्र जारी करेगा।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  हर घर तिरंगा अभियान को लेकर व्यापार संगठन ने की बैठकस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात मलबे से आई आवाज, मैं जिन्दा हूं, बचा लो!वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  केशव प्रसाद का दौरा निरस्त, भाजपा के सभी कार्यक्रम

Read More »