मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को करेंगे सहारनपुर का दौरा

मुजफ्फरनगर/सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार, 4 अगस्त को सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शासन स्तर से उनका विधिवत मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की सुबह 10.30 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां से वे 10.50 बजे पुलिस लाइन और 11.00 बजे सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा, जब वे सर्किट हाउस में मंडल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ लोक निर्माण, पर्यटन और नगर विकास विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। यह बैठक 12.30 बजे तक चलेगी। इसके बाद, 12.30 से 1.30 बजे तक विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर मंडलीय अधिकारियों के साथ अलग से बैठक होगी। 1.30 से 2.00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आयुर्वेदिक चिकित्सक की दुकान में चोरी का प्रयास

जाहरवीर स्थल पर पूजा-अर्चना, योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री 2.00 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 2.05 बजे जाहरवीर नवनिर्मित स्थल पर पहुंचेंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 2.25 बजे वहां से रवाना होकर 2.40 बजे जनमंच पहुंचेंगे। यहां विभिन्न निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 3.40 बजे मेरठ के लिए रवाना होंगे।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के क्वार्टरों में बाहरी की तलाश में सत्यापन शुरू

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन सतर्क

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व शनिवार देर शाम डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह एवं मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाए। साथ ही जनसुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए। प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटा हुआ है और समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  गज्जू पठाने ने दिया इस्तीफा, रालोद अध्यक्ष जयंत की जनसभा निरस्त
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *