वहलना चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, हरियाणा के युवक की मौत

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से कार सवार युवक की मौके पर ही जान गई, पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। जनपद में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में हरियाणा निवासी युवक की जान चली गई। वहलना चौक के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही एक पिकअप ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन बीएलओ और वीआरसी गौरव सम्मानित

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के जनपद सोनीपत के ग्राम जाजल टोकी निवासी रतन पुत्र धर्मपाल सिंह ने थाना खालापार में दी गई तहरीर में बताया कि 31 जनवरी 2026 की रात करीब 8 बजकर 38 मिनट पर उनका पुत्र कृष्णवीर कार संख्या एचआर 69ई 9428 में सवार होकर वहलना चौक से शामली बाइपास रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप वाहन ने तेज गति और लापरवाही से कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कृष्णवीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

सूचना मिलते ही थाना खालापार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाः तीसरे दिन टूटा आंदोलन का तिलिस्म, हड़ताल समाप्त
Share This Article