Budget 2026 : मुंबई-पुणे से दिल्ली-वाराणसी तक 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण शुरू होते ही रेलवे पर सभी की निगाहें टिक गई हैं। बीते कुछ वर्षों में रेल बजट को अलग से पेश करने की परंपरा खत्म होने के बाद अब रेलवे से जुड़े ऐलान आम बजट का ही हिस्सा होते हैं। ऐसे में इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि बजट में रेलवे के बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर अहम घोषणाएं सामने आ सकती हैं।

सरकार ने 2017 से रेल बजट को केंद्रीय बजट में समाहित कर दिया था। तब से रेलवे के लिए फंडिंग और नीतिगत फैसले आम बजट के जरिए ही तय किए जाते हैं। 2026-27 के बजट में रेलवे को लेकर बड़े निवेश और विस्तार की योजना पर फोकस रहने की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका भारतीय चावल और कनाडाई खाद पर अतिरिक्त टैक्स लगाने की तैयारी में: ट्रम्प

हाई-स्पीड रेल नेटवर्क पर जोर

बजट से पहले संकेत मिल रहे हैं कि रेलवे सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है। इन प्रस्तावित कॉरिडोरों को ऐसे प्रमुख शहरों से जोड़े जाने की योजना है, जो आर्थिक विकास के केंद्र माने जाते हैं। इनमें मुंबई–पुणे, पुणे–हैदराबाद, हैदराबाद–बेंगलुरु, हैदराबाद–चेन्नई, चेन्नई–बेंगलुरु, दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलीगुड़ी जैसे रूट शामिल हो सकते हैं।

रेलवे से जुड़ी 5 बड़ी उम्मीदें :

सीनियर सिटीजंस को राहत:

यात्रियों की सबसे पुरानी मांगों में सीनियर सिटीजंस के लिए टिकट रियायत की बहाली शामिल है। कोविड काल के दौरान यह सुविधा बंद कर दी गई थी। बजट में इस पर दोबारा विचार होने की संभावना जताई जा रही है।

सुरक्षा पर बढ़ा खर्च:

2026 में रेल सुरक्षा को प्राथमिकता देने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेफ्टी से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए आवंटन 1.3 लाख करोड़ रुपये से ऊपर जा सकता है। साथ ही रेलवे के कुल कैपिटल एक्सपेंडिचर में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं।

इसे भी पढ़ें:  अनुसूचित जाति का दर्जा खोने के बाद वापसी कैसे? सुप्रीम कोर्ट की शर्तें

कवच 4.0 का विस्तार:

स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम ‘कवच 4.0’ को और ज्यादा ट्रैक पर लागू करने की योजना है। बजट में इसके लिए अतिरिक्त फंडिंग का प्रावधान किया जा सकता है, ताकि हजारों किलोमीटर रेल नेटवर्क को कवर किया जा सके।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की तैयारी:

लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखते हुए 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के बड़े पैमाने पर निर्माण को बजट से समर्थन मिलने की उम्मीद है। इन ट्रेनों में आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाने की बात कही जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार

नॉन-एसी कोच पर फोकस:

रेलवे में नॉन-एसी कोचों की संख्या बढ़ाने की योजना पहले से चल रही है। बजट में इस योजना को औपचारिक रूप दिए जाने की संभावना है, जिससे आम यात्रियों को राहत मिल सके।

रेल बजट अब आम बजट का हिस्सा

रेल बजट को अलग से पेश करने की परंपरा 1924 से चली आ रही थी और आजादी के बाद भी इसे जारी रखा गया। हालांकि, 2017 में इसे आम बजट में शामिल कर दिया गया। तब से रेलवे से जुड़े सभी बड़े ऐलान केंद्रीय बजट के जरिए ही किए जाते हैं।

कुल मिलाकर, बजट 2026-27 में रेलवे के लिए निवेश, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर बड़े फैसलों की उम्मीद की जा रही है, जिनका असर आने वाले वर्षों में रेल नेटवर्क और यात्रा अनुभव पर दिखाई दे सकता है।

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  भारत का कच्चा तेल भंडार 6 महीने नहीं, 20-40 दिन का सहाराहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में ATS की बड़ी कार्रवाई:

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  अनुसूचित जाति का दर्जा खोने के बाद वापसी कैसे? सुप्रीम कोर्ट की शर्तेंहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: एअर इंडिया और इंडिगो विमानों

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »