गाजियाबाद में डबल मर्डरः पति ने पत्नी और बेटी का किया कत्ल

बिहार के रहने वाले राजा अंसारी ने की सनसनीखेज वारदात, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और एक बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। खोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी, जबकि 14 वर्षीय दूसरी बेटी पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच जुट गई है, आरोपी को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा: शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में बदलाव

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 12.15 बजे सूचना मिली कि लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में रहने वाले राजा अंसारी ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मूल रूप से अररिया, बिहार निवासी राजा अंसारी चौथी मंजिल पर अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और दो बेटियों सना तबस्सुम (15) व रूबी तबस्सुम (14) के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार, वारदात में बीबी तबस्सुम और उनकी बेटी सना तबस्सुम की मौत हो गई, जबकि रूबी तबस्सुम घायल हो गई। शनिवार तड़के करीब 3रू02 बजे तीनों पीड़ितों को गंभीर हालत में एंबुलेंस के जरिए जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद 40 वर्षीय बीबी तबस्सुम और उनकी बेटी सना तबस्सुम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल दूसरी बेटी रूबी तबस्सुम का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।

इसे भी पढ़ें:  1 नवंबर से यूपी के 9 शहरों में बिजली विभाग की नई व्यवस्था लागू

घायल रूबी को तत्काल उपचार के लिए एमजी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजा अंसारी को हिरासत में ले लिया है और उससे घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने आर्थिक तंगी के तनाव में यह कदम उठाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से अवसाद में भी था। वहीं, पड़ोसियों के मुताबिक आरोपी नशे का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सीमा विस्तारित क्षेत्र के नागरिक काट रहे चक्कर
Share This Article