दुस्साहस-एसपी सिटी पर काली स्कार्पियां चढ़ाने का प्रयास करने वाले चारों दोस्त गिरफ्तार

शहर के शिव चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को रौंदने की कोशिश कर मचाई थी सनसनी, स्कार्पियो को किया गया सीज

मुजफ्फरनगर। शहर के बीच में देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान एक काली स्कॉर्पियो कार सवार युवकों ने एसपी सिटी की मौजूदगी में पुलिस को रौंदने का प्रयास कर जो दुस्साहस दिखाया, उसका प्रतिफल शुक्रवार की सुबह उनको मिलता नजर आया। पुलिस ने चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी बढ़िया मेहमाननवाजी की और इसके बाद उसको जेल भेज दिया गया। पुलिस का आरोप है कि युवकों ने जानबूझकर पुलिस और आसपास मौजूद आम लोगों को रौंदने की नीयत से गाड़ी तेजी से चलाई और अस्पताल चौक की ओर भगा दी।
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के शिव चौक पर गुरूवार की देर रात एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत की अगुवाई में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक काली रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो (यूपी 20सीक्यू-8880) तेज रफ्तार में हूटर बजाती हुई पहुंची। पुलिस के अनुसार वाहन की बोनट पर भारतीय किसान यूनियन का झंडा और काली फिल्म लगे शीशे दिखे। एसपी सिटी प्रजापत ने कार का डोर हैंडल पकड़कर युवकों से पूछताछ शुरू की थी, पुलिस ने उनको रुकने का इशारा भी किया, लेकिन इशारा करने और भारी फोर्स होने के बावजूद वाहन चालक और उसमें बैठे युवक अचानक गाड़ी का रुख बदलकर भीड़ और पुलिस की ओर तेजी से बढ़ा ले गए। कुछ दूरी तक एसपी सिटी भी कार के साथ खिंचते दिखे। युवकों का यह दुस्साहस कई मोबाइल फोन और कैमरों में कैद हो गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। चालक द्वारा वाहन को अनियंत्रित तरीके से भगाने पर पुलिस व आम लोगों में हड़कंप मच गया।
पुलिसकर्मियों ने वायरलेस पर इसकी सूचना प्रसारित की और अस्पताल चौक की तरफ भाग रहे वाहन का पीछा किया। जिला अस्पताल के दूसरे गेट के पास पुलिस ने घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को रोक लिया और वाहन में मौजूद चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान पुष्कर चौधरी पुत्र कपिल कुमार (उम्र 21 वर्ष) निवासी ग्राम सडियापुर, थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर, तरुण चौधरी पुत्र गजेन्द्र चौधरी (उम्र 20 वर्ष) निवासी ग्राम स्वाहेड़ी थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर, प्रियांशु चौधरी पुत्र हुकम सिंह (उम्र 20 वर्ष) निवासी ग्राम बधावा थाना हल्दौर, जनपद बिजनौर और वंश चौधरी पुत्र अनुज कुमार (उम्र 20 वर्ष) निवासी ग्राम स्वाहेड़ी थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर के रूप में हुई।
तीन युवकों का पहला अपराध, एक निकला शातिर
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा स्कार्पियो कार वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज़ कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रियांशु चौधरी पर पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जबकि बाकी तीन युवकों का वर्तमान मामला ही पहला दर्ज अपराध है। प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई सफलतापूर्वक अंजाम दी गई। गिरफ्तारी में जिन पुलिसकर्मियों ने भूमिका निभाई, उनमें आबकारी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक मोहित कुमार, जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक सोनू कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, अमित कुमार और रवीश कुमार शामिल हैं। पुलिस द्वारा शुक्रवार को चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। यह घटना शहर के अति व्यस्त चौराहे पर होने के कारण सभी लोग युवकों के दुस्साहस को लेकर आश्चर्यचकित है। गिरफ्तारी के बाद युवकों का पुलिस ने माकूल प्रबंध किया और कोतवाली में लंगड़ाते हुए उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। युवकों के परिजन भी बिजनौर से मुख्यालय पहुंच गये थे।
शादी में आये थे चारों युवक, चकमा देकर तीन चौराहे कर गये पार
मुजफ्फरनगर। काली स्कार्पियो कार के साथ शिव चौक से अस्पताल तक पुलिस को छकाकर रख देने वाले पकड़े गये बिजनौर निवासी चारों युवक आपस में दोस्त हैं, जोकि गुरूवार की रात बिजनौर से मुजफ्फरनगर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आये हुए थे। शिव चौक पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत शहर कोतवाली पुलिस के साथ चैकिंग में व्यस्त थे, कार उन्होंने ही रुकवाई थी। यहां एसपी सिटी और फोर्स को झटका देकर भागे इन युवकों ने पुलिस को छकाते हुए अति व्यस्त रुड़की रोड पर भीड़ को चीरते हुए तीन चौराहे पार कर लिये। शिव चौक पर तो उन्होंने पुलिस की घेराबंदी को तोड़ा ही, जिला अस्पताल पर भी पुलिस की बेरिकेडिंग को वो तोड़ते हुए आगे निकल गये। शिव चौक, नावल्टी चौक और अस्पताल चौराहा पार करने के बाद आगे बढ़ती काली स्कार्पियो को अस्तपाल चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक सोनू कुमार ने पुलिस टीम के साथ मशक्कत के बाद अस्पताल के दूसरे गेट पर थामने में कामयाबी हासिल की। इतने में पीछे से आबकारी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक मोहित कुमार भी फोर्स लेकर पहुंच गये थे।
न गाड़ी के कागज और न डीएल, शराब भी पी रखी थी
मुजफ्फरनगर। शिव चौक पर एसपी सिटी के सामने ही गुंडागर्दी और दबंगता का नंगा नाच करने वाले काली स्कार्पियो सवार चारों दोस्तों ने खुद को अपराधी साबित करने में बचकाना हरकत कर डाली। इस पूरी घटना में एक ही सवाल उभरता रहा है कि आखिर उनको भागने की आवश्यकता क्या पड़ी? इसका जवाब पुलिस पूछताछ में चारों युवकों ने खुद दिया है। मामले में उप निरीक्षक मोहित कुमार ने चारों युवकों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने बताया कि चारों युवकों ने पूछताछ में बताया कि वो शादी समारोह में आये थे, चारों ने शराब पी रखी थी। कार चला रहा पुष्कर चौधरी अपने पिता कपिल कुमार पुत्र प्रवीन कुमार की काली स्कार्पियो लाया था। उसके पास डीएल नहीं था और न ही कार के कागजात उसके पास थे। इसी कारण उनको भय हुआ और वो बिना सोचे समझे ही कार भगा ले गये। पुलिस को कार पर संदेह हुआ था, क्योंकि कार के शीशों पर काली फिल्म और काले पर्दे पड़े हुए थे। कार हूटर बजाते हुए आई थी। आगे भाकियू का झंडा लगा था और कार में चार नवयुवक बैठे थे। भागते समय स्कार्पियो का चालक साइड की खिड़की का शीशा भी शिव चौक पर टूटकर बिखर गया था, जिसके टुकड़ों को पुलिस कर्मियों ने साक्ष्य के तौर पर थैले में भरकर थाने में जमा करा दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भगवान परशुराम जयंती पर भव्य हवन-पूजन व विशाल भंडारा

Also Read This

कैलावड़ा कांटे के पास दर्दनाक सड़क हादसा: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए माता- पिता- पुत्र, की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

मुजफ्फरनगर/खतौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव कैलावड़ा कांटे के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार माता,पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई,हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एसडीएम तथा सीओ ने गुसाई भीड़ को काफी समझने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी रही, वार्ता जारी रही।   प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव छछरपुर निवासी सोनू अपने पिता राजकुमार और माता महेंद्री को बाइक पर बैठाकर फलावदा किसी जरूरी कार्य से जा रहा था।

Read More »

सहारनपुर समाधान दिवस में डीएम का एक्शन, लेखपाल सस्पेंड

सहारनपुर। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सख्त रुख अपनाया। भूमि संबंधी एक शिकायत में देरी और स्तर पर लापरवाही पाए जाने के बाद लेखपाल संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। समाधान दिवस में राजस्व, पूर्ति, विद्युत, पुलिस, समाज कल्याण, नलकूप और विकास विभाग से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचे थे। अधिकारियों ने मौके पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही

Read More »

ककरौली पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य मोर्चा, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। ककरौली में पीड़ित परिवार नरेश अग्रवाल से मिलने के लिए संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार का हाल जाना और पूरे मामले की जानकारी ली। मोर्चा ने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। संयुक्त वैश्य मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ककरौली पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने नरेश अग्रवाल और उनकी पत्नी शशि अग्रवाल से मुलाकात की। शशि अग्रवाल के हाथ की हड्डी टूटने की बात कही गई है, जबकि परिवार ने खुद को घायल और डरा

Read More »

मुजफ्फरनगर सपा बैठक: 2027 की घोषणाओं को नगर-ब्लॉक तक ले जाएगी पार्टी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन को सक्रिय करने और 2027 की चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए नगर और ब्लॉक स्तर पर प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन, महंगाई, स्मार्ट मीटर, गन्ना भुगतान और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी ने किया। बैठक में वरिष्ठ सपा नेता, पदाधिकारी और खतौली क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज़िया चौधरी बोले—जन-जन तक पहुंचेंगी घोषणाएं बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के

Read More »

पशु चोरी का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में शातिर घायल, दो गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद किसान के घेर से चुराई गई तीन गाय, अवैध तमंचा और चोरी में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में एक किसान के घेर से गौवंशीय पशुओं की चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। गांव निजामपुर-मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन गाय, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Read More »

घर में तांक-झांक के विवाद में चली गोली, दो युवक गंभीर घायल

गोली लगने के बाद घायल युवक ने धारदार लोहे की पत्ती से किया पलटवार, गांव कुतुबपुर दताना में तनाव व्याप्त, एसपी देहात ने मौके पर पहुंच लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर दताना गांव में घर में तांक-झांक को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर फायरिंग और धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसे भी पढ़ें: 

Read More »