ललित मोहन ने शिवसेना के विद्यार्थी संगठन को दी नई शक्ति

जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा की संस्तुति पर विद्यार्थी सेना के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा, नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

मुजफ्फरनगर। जिले में शिवसेना के छात्र संगठन विद्यार्थी सेना को नया जिला अध्यक्ष मिल गया है। संगठन की एक आवश्यक बैठक रविवार को जिला कार्यालय, प्रकाश चौक पर सम्पन्न हुई, जिसमें जतिन वशिष्ठ को विद्यार्थी सेना का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में संगठन विस्तार अभियान के तहत करीब 85 विद्यार्थियों को शिवसेना की सदस्यता भी दिलाई गई, वहीं अमित मित्तल को युवा जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने की, जबकि बैठक का संचालन मंडल प्रमुख शरद कपूर ने किया। इस दौरान शिवसेना के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पीछा कर रहे जीएसटी सचल दल पर जानलेवा हमले का प्रयास

बैठक में शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने संगठन के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा जी की संस्तुति पर जतिन वशिष्ठ को विद्यार्थी सेना का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। जतिन वशिष्ठ लगातार छात्र वर्ग के बीच सक्रिय रहे हैं और संगठन के लिए मेहनत कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में विद्यार्थी सेना को नई दिशा मिलेगी और जिले में संगठन पहले से अधिक मजबूत होगा। संगठन का उद्देश्य युवाओं को जोड़कर राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की विचारधारा को सशक्त बनाना है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जतिन वशिष्ठ ने पदभार संभालते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं शिवसेना की नीतियों और विचारधारा का जिले में पूरी मजबूती से प्रचार-प्रसार करूंगा। विद्यार्थी सेना को गांव-शहर, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों तक मजबूत किया जाएगा। हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं रहने दूंगा।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपये के गांजा व कार सहित एक गिरफ्तार

बैठक के दौरान शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र वर्ग तेजी से संगठन से जुड़ रहा है और आने वाले समय में संगठन का आधार और अधिक मजबूत होगा। मंडल प्रमुख शरद कपूर ने कहा कि जिस उत्साह के साथ छात्र सदस्यता ले रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि आगामी समय संगठन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। सदस्यता ग्रहण करने वाले छात्रों को संगठन की नीतियों, अनुशासन, राष्ट्रसेवा तथा सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थी सेना आने वाले समय में जिलेभर के कॉलेजों में सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करेगी।
बैठक में संजीव शंकर, मुकेश त्यागी, पूनम चौधरी, नरेंद्र ठाकुर, प्रदीप जैन, राजेंद्र पाल, विकास चौहान, योगेंद्र सैनी, ललित रहेला, आलोक अग्रवाल, देवेंद्र चौहान, उज्ज्वल पंडित, मंगतराम, बाबूराम, अरविंद शर्मा, संजीव वर्मा, अतुल, वैभव, अक्षय, अरुण, आकाश, मनोज चौधरी, सजल वर्मा, प्रिंस वर्मा, वंश तोमर, करण ठाकुर, शैलेंद्र, दाताराम, नंदू कश्यप, अजय सैनी, वेदांत सिंगल, सत्येंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं छात्र मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग बेटियों से किया था दुष्कर्म: मुठभेड़ में पुलिस ने कर दिया हैवान पिता को लंगड़ा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  50 भक्तों के साथ वैष्णो देवी यात्रा पर गए सभासद राजीव शर्मास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुतकी का स्वागत, मौलाना अरशद मदनी से हुई खास मुलाकातवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में दो शातिर

Read More »