दुकान में लूट के छह दिन बाद मुठभेड़ में तीन आरोपी दबोचे

चैकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, फायरिंग में एक बदमाश घायल, नकदी और लूटा गया मोबाइल बरामद

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली पुलिस ने कछौली क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच दीदाहेड़ी-कल्लरपुर चौराहे के पास देर रात हुई फायरिंग में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, लूटा गया मोबाइल, नकदी और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 15 मई को कछौली निवासी दुकानदार संजीव कुमार की दुकान पर दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे थे। दोनों ने कोल्ड ड्रिंक मांगी और जैसे ही दुकानदार सामान निकालने के लिए अंदर गया, आरोपियों ने गल्ले में रखी नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और बाहर खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर 19 मई को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के टाउनहाल परिसर में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य स्मारक

घटना के खुलासे के लिए सक्रिय पुलिस टीम गुरुवार रात दीदाहेड़ी-कल्लरपुर चौराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया तो वे बाइक तेज गति से दौड़ाते हुए भाग निकले। पीछा करने पर कुछ दूरी पर बाइक फिसल गई, जिसके बाद तीनों आरोपी जंगल की ओर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली फरमान नामक आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसके दो साथियों सोनू और सुएब को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  शीतलहर का प्रकोपः मुजफ्फरनगर में डीएम ने बढ़ाया स्कूलों का अवकाश

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरमान पुत्र अय्यूब निवासी सल्फा थाना कांधला जनपद शामली, सोनू पुत्र सत्यपाल निवासी लिसाड़ जनपद शामली तथा सुएब पुत्र साबिर निवासी बल्वा जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक फरमान पर शामली और मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक, लूटा गया रेडमी मोबाइल फोन तथा 2150 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-छह माह से गंदा पानी पीने को विवश परिवार

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »