शोभित यूनिवर्सिटी गंगोह में विद्यार्थी समारोह का भव्य आयोजन

सहारनपुर। शोभित यूनिवर्सिटी गंगोह में विद्यार्थी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनके शैक्षिक विकास, व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन एवं उज्ज्वल भविष्य के संबंध में महत्वपूर्ण विचार साझा किए गए।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता, कानून के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं—उन्हें सही दिशा, अवसर एवं मार्गदर्शन प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. सुधांशु बुडाकोटी ने बताए हाइपरटेंशन नियंत्रण के उपाय

अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Share This Article