चाचा की मारपीट का बदला लेने के लिए 9 वर्षीय अमन की हत्या, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

गन्ने के खेत से बरामद हुआ मासूम का शव, कपड़े से गला दबाकर हत्या 

खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव सठेड़ी में नौ वर्षीय अमन की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मासूम का शव किसान नरेश के खेत से बरामद किया। पूछताछ में बाल अपचारी ने चाचा की मारपीट का बदला लेने के लिए अमन की हत्या करने की बात स्वीकार की है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि 29 अक्टूबर को पुलिस को गांव सठेड़ी निवासी 9-10 वर्षीय अमन के लापता होने की सूचना मिली थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। टीमों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की तथा संदिग्धों से पूछताछ की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। उसकी निशानदेही पर किसान नरेश के खेत से अमन का शव बरामद किया गया। बच्चों का शव बरामद होने की सूचना पर उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, मामले की जानकारी पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के प्रधान पुत्र हत्याकांड में एसआईटी करेगी गहन जांच

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि वह अमन के चाचा के साथ चंडीगढ़ में नौकरी करता था। वहां अमन के चाचा ने उसके साथ मारपीट की थी। इसी बात का बदला लेने के लिए वह अमन को अपने साथ गन्ने के खेत में ले गया और कपड़े से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  ई-रजिस्ट्रेशन ने तहसीलों में कामा किया ठप, सीएम योगी से मांगी मदद

उधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी अरमान ने चंडीगढ़ में एक दुकान में चोरी की थी। दुकान में हुई चोरी की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उसे पकड़ लिया गया था। परिजनों के मुताबिक, दुकानदार से माफी मांगने और 400 रुपये देकर उसे बस में बैठाकर गांव भेज दिया गया था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता से आईफोन लूट का खुलासाः दो गिरफ्तार, एक शातिर हुआ फरार
Share This Article