हुसैनपुर कांड में खाकी निकली दागदारः दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

एसएसपी संजय वर्मा ने की सख्त कार्रवाई, प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए, एसपी देहात आदित्य बंसल कर रहे विस्तृत जांच

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के चर्चित हुसैनपुर कांड ने जिले की पुलिस व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक के वायरल वीडियो में लगाए गए गंभीर आरोपों ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवालों की झड़ी लगा दी। मामले की जांच में पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां में हुए युवक के आत्मदाह के प्रयास के कांड में आरोपों की आंच पुलिस विभाग तक पहुंची तो कई सवाल उठ खड़े हुए। इन सवालों और खाकी पर लग रहे उत्पीड़न, रिश्वतखोरी और गुंडागर्दी जैसे आरोपों पर एसएसपी संजय वर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी उपनिरीक्षक राम अवतार के साथ ही सिपाही भूपेंद्र सिंह और विकास कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई एसपी देहात आदित्य बंसल की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगे आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं।
बता दें कि घटना 19 नवंबर की है, जब बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां निवासी अनस पुत्र मुरसलीन ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसे अनस को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के अगले दिन बृहस्पतिवार को अनस का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस उसे पांच लाख रुपये देने के लिए दबाव बना रही थी। उसके अनुसार, 50 हजार रुपये उसको छोड़ने के नाम पर ले लिए गए थे और शेष रकम न देने पर पुलिस उसे फर्जी कार्रवाई में फंसाने तथा पैर में गोली मारने की धमकी दे रही थी। इसी कथित उत्पीड़न के चलते उसने आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठा लिया।
वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी संजय वर्मा ने तत्काल मामले की जांच एसपी देहात आदित्य बंसल को सौंपी। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि अनस गांव लुहसाना में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। कुछ दिन पहले पुलिस ने चोरी के एक मामले में उसके परिचित लोनी निवासी एक युवक को पकड़ा था, इस युवक का अनस की दुकान पर आना-जाना था, जिसके बाद पूछताछ के लिए अनस को भी पुलिस चौकी ले जाया गया था। हालांकि अपर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर बाद में उसे छोड़ दिया गया। अनस ने अपनी वीडियो में आरोप लगाये थे कि पुलिस कर्मियों ने चौकी में उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया और पिटाई भी की गई, जिससे वो आहत था।
वहीं, घटना के एक दिन बाद अनस के पिता मुरसलीन का भी एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने बेटे के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अनस मानसिक तनाव में था और किसी के बहकावे में आकर उसने झूठे आरोप लगाए। उन्होंने पुलिस द्वारा किसी प्रकार के दबाव या दुर्व्यवहार से इनकार किया। लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। हालांकि इसके उलट एसपी देहात की जांच रिपोर्ट में पुलिस कर्मियों की कार्यशैली संदिग्ध पाई गई। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब कर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कई तथ्य ऐसे सामने आए हैं जो अनस के दावों की पुष्टि करते हैं। माना जा रहा है कि कुछ पुलिस कर्मियों ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए अनस पर अनावश्यक दबाव बनाया, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया और आत्मदाह की कोशिश की। एसएसपी संजय वर्मा ने साफ कहा है कि विभाग में किसी भी स्तर पर बदसलूकी, दबाव या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  दलित परिवार पर हमलाः पिता-पुत्र सहित तीन को आजीवन कारावास

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हादसाः तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, पांच घायलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट

Read More »