बेटियों की सुरक्षा पर सवालः घर में घुसकर सिरफिरे ने पीटा, इंस्टाग्राम पर कर दिया बदनाम

खतौली और शहर में छेड़छाड़, मानसिक दबाव और साइबर अपराध की घटनाओं से दहशत

मुजफ्फरनगर। जनपद में सामने आई तीन अलग-अलग घटनाओं ने एक बार फिर से समाज में बेटियों और युवतियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेटियों के साथ हो रही छेड़छाड़ से लेकर साइबर अपराध तक की घटनाओं के ये ताजा हालात यह बयां कर रहे हैं कि अभिभावक और परिवार लगातार भय और तनाव में जीने को मजबूर हैं। खतौली और शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज कराई गई एफआईआर से साफ है कि बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को और कठोर कदम उठाने होंगे।
जिले में महिलाओं और युवतियों के साथ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाक्रम में तीन मामले सामने आए हैंकृपहला मामला खतौली का है, जहां एक युवती के साथ लंबे समय से छेड़छाड़ करने वाला युवक घर में घुस गया और विरोध करने पर मारपीट की। दूसरा मामला एक इंटर कॉलेज की छात्रा का है, जिसे सहपाठी छात्रा के जरिए एक युवक से जबरन बात कराने और फोटो मांगने की कोशिश की गई, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गई। तीसरा मामला साइबर अपराध का है, जिसमें एक युवती की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।
पहले किया पीछा, फिर घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट
खतौली थाना क्षेत्र के मौळल्ला पुरानी तहसील निवासी यश भाटिया ने तहरीर दी कि उनकी बहन अनुष्का भाटिया (21 वर्ष) का लंबे समय से हर्ष नामक युवक पीछा करता और छेड़छाड़ करता रहा है। 28 अगस्त को इस संबंध में 1090 महिला हेल्पलाइन पर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही की तो हर्ष ने अपनी करतूस पर माफी मांगी और आइंदा कुछ भी नहीं करने का भरोसा दिया, तो परिवार ने उसको माफ कर दिया। बावजूद इसके 13 सितंबर को हर्ष ने फिर से युवती का पीछा किया और इसी रात हर्ष जबरन घर में घुस गया और अनुष्का से छेड़खानी के साथ मारपीट की। भाई रवि छाबड़ा को भी विरोध करने पर पीटा, दरवाजे में लात मारकर तोड़ने का प्रयास किया। परिवारजन बीच-बचाव करने आए तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार और धमकी दी गई। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 सालः खेती, पर्यावरण और समाज के लिए घातकः टिकैत

सहेली ने लिया नम्बर और फिर फोटो भेजने का दबाव
खतौली के ही जनता कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि चौहान के पिता मनीष चौहान ने थाने में तहरीर दी कि उनकी बेटी की सहपाठी रूसीना ने पहले उससे दोस्ती की और फिर फोन नम्बर ले लिया। वो फोन कर अपने रिश्तेदार राशिद मलिक से बात करने के लिए उस पर दबाव बना रही थी। जब सृष्टि ने इनकार किया तो राशिद ने व्हाट्सएप पर मैसेज करना शुरू कर दिया और फोटो मांगने लगा। मना करने पर भी लगातार दबाव बनाया गया, जिससे छात्रा मानसिक तनाव की स्थिति में आ गई और कॉलेज जाना भी छोड़ दिया। परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवती की इंस्टाग्राम आईडी से छेड़छाड़ कर किया बदनाम
शहर कोतवाली क्षेत्र से एक युवती के खिलाफ साइबर अपराध का मामला सामने आया है। इलमा नामक युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की है कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फोटो और वीडियो सेव कर उसके ही नाम से एक फर्जी अकाउंट बना लिया है। इस नकली आईडी से न केवल उसे बल्कि अन्य लोगों को भी गालियां दी जा रही हैं और उसको बदनाम किया जा रहा है। पीड़िता ने स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपते हुए आरोपी का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने पुलिस की भूमिका पर भी प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अब परिवारजन खुलकर नाराजगी जता रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि केवल हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करना काफी नहीं है, बल्कि समय रहते कड़ी कार्रवाई करनी होगी, ताकि बेटियों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल के ठाकुरद्वारा मंदिर में लगा रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़कर हिस्सा लिया

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »