खतौली में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, मिठाई को किया नष्ट

खाद्य विभाग की टीम ने होली पर्व अभियान के तहत तीन नमूने लेकर जांच को भेजे, मचा हड़कम्प

मुजफ्फरनगर। होली पर्व के मद्देनज़र आम लोगों को शुद्ध और मिलावट रहित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खतौली क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मिठाई की दुकानों से नमूने एकत्र किए गए तथा अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे गए खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) अर्चना धीरान के नेतृत्व में होली विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत खतौली क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान भूड़, खतौली स्थित राजपाल स्वीट्स से गुजिया का एक विधिक नमूना संग्रहित किया गया। वहीं चौपला, खतौली स्थित एनएसटी स्टॉल एंड स्वीट्स (स्टॉल एवं मिठाई भंडार) से बूंदी का लड्डू तथा गुलबर्ग स्वीट्स एंड नमकीन (मिठाई एवं नमकीन भंडार) से चमचम का एक-एक विधिक नमूना नियमानुसार लिया गया। इस प्रकार कुल तीन नमूने जांच हेतु सुरक्षित किए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAFAR-एटीएम बदलकर बुजुर्ग के खाते से शातिर ने उड़ा दिए 1.30 लाख रुपये

जांच के दौरान गुलबर्ग स्वीट्स एंड नमकीन में लगभग 30 किलोग्राम चमचम अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित पाई गई। साथ ही इसमें संदिग्ध एवं अखाद्य रंग के उपयोग की आशंका जताई गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने नियमानुसार उक्त मिठाई को मौके पर ही नष्ट करा दिया। नष्ट की गई मिठाई का अनुमानित मूल्य लगभग 7,500 रुपये बताया गया है। अधिकारियों ने संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छता बनाए रखने, मानक गुणवत्ता के रंगों एवं सामग्री का ही उपयोग करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि मिलावट अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार एवं पूनम कुमारी भी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।

इसे भी पढ़ें:  PUNJAB FLOOD-सांसद चंदन चौहान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 2.30 लाख

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  अर्पण पब्लिक स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस का कार्यक्रमसूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  PUNJAB FLOOD-सांसद चंदन चौहान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 2.30 लाखवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  226 करोड़ की सीआईआईआईटी बदलेगी मुजफ्फरनगर का भविष्यः कपिल देवपुरकाजी

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »