77वें गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में अनुशासन और शौर्य की भव्य परेड

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान

मुजफ्फरनगर। संविधान की गरिमा, राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यबोध का प्रतीक गणतंत्र दिवस मुजफ्फरनगर में पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित भव्य परेड ने अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना का जीवंत प्रदर्शन किया।

77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, मुजफ्फरनगर में भव्य परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) अनिल कुमार रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। परेड की शुरुआत 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के बैंड दल द्वारा राष्ट्रीय धुन के साथ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सभी पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए निष्ठा, ईमानदारी तथा भारतीय संविधान और कानून के पालन की शपथ दिलाई।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर वोट कैम्प में उमड़ रही भीड़

परेड का संचालन प्रथम कमांडर सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, द्वितीय कमांडर प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह तथा तृतीय कमांडर महिला उप निरीक्षक ज्योति चौधरी के नेतृत्व में किया गया। मार्च पास्ट में यातायात पुलिस, सशस्त्र व नागरिक पुलिस, एनसीसी, अग्निशमन विभाग की टुकड़ियों के साथ-साथ मोटरसाइकिल दस्ता, स्वान दल, रेडियो सेक्शन, विधि विज्ञान इकाई, यूपी-112 के वाहन, वज्र वाहन, क्रेन और फायर टैंकर शामिल रहे। इसके उपरांत मुख्य अतिथि मंत्री अनिल कुमार ने संबोधन में पुलिस बल की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक, प्रशंसा चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यूपी डीजीपी द्वारा विभिन्न कार्य के आधार पर मेडल के लिए चयनित किए गए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी मंत्री अनिल कुमार के द्वारा डीजीपी डिस्क और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, इनमें मुख्य रूप से ऑपरेशन कार्य के आधार पर सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल (डीजीपी प्रशंसा चिन्ह-सिल्वर), पुलिस उपाधीक्षक यतेन्द्र सिंह नागर (सिल्वर), उप निरीक्षक ललित शर्मा (सिल्वर), मुख्य आरक्षी रोहताश कुमार (सिल्वर), मुख्य आरक्षी सुनील कुमार (सिल्वर) और आरक्षी मौ. इस्फाक (सिल्वर) शामिल रहे, जबकि सेवाभिलेखों के आधार पर सम्मानित अधिकारी और कर्मचारी में निरीक्षक कर्मवीर सिंह (प्रशंसा चिन्ह-स्वर्ण), मुख्य आरक्षी राहुल कुमार (स्वर्ण), निरीक्षक योगेन्द्र शर्मा (सिल्वर), निरीक्षक हरेन्द्र सिंह (सिल्वर), निरीक्षक सत्यनारायण (सिल्वर), उप निरीक्षक तेजबहादुर सिंह (सिल्वर), उप निरीक्षक प्रेमवीर सिंह (सिल्वर), महिला उप निरीक्षक राजेश (सिल्वर), उप निरीक्षक अजय कुमार त्यागी (सिल्वर), मुख्य आरक्षी गजेन्द्र सिंह (सिल्वर) और मुख्य आरक्षी चालक मुनेन्द्र कुमार शर्मा (सिल्वर) को सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव कार्यालय पहुंचे एसएसपी ने अफसरों संग की समीक्षा

इसके अतिरिक्त सराहनीय कार्यों और सामाजिक सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों एवं जनमानस को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा द्वारा मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यालयों के बच्चों को सम्मानित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस का यह आयोजन हर्ष, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक, पुलिस पेंशनर्स, पत्रकार तथा न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्लाजा प्रकरण-रंगदारी के मुकदमे में मांगेराम त्यागी को क्लीन चिट!

Also Read This

देवबंद टैलेंट हंट में 1500 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, टॉप 25 को लैपटॉप-टैबलेट से सम्मानित

देवबंद। शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दिशा में इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज, देवबंद में आयोजित ‘टैलेंट हंट’ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दिसंबर माह में हुई इस प्रतियोगिता में करीब 50 इंटर कॉलेजों के 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 25 विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन, डिजिटल घड़ी और वॉल क्लॉक जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आयशा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दीपांशु सैनी, सफिया नाज, फरिहा जन्नत, सौम्या और उत्कर्ष सहित कई प्रतिभागियों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इसे

Read More »

रामपुर में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश, खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन न्यायालय से प्रतिकूल आदेश न पारित करने का किया अनुरोध   खतौली जनपद रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता श्री फारूख अहमद खान की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या से अधिवक्ता समाज में भारी रोष व्याप्त है। घटना की घोर निंदा करते हुए खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने गुरुवार को न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया तथा ग्राम न्यायालय को पत्र भेजकर अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति में किसी भी वाद में प्रतिकूल (एडवर्स) आदेश पारित न करने का अनुरोध किया।तहसील बार एसोसिएशन खतौली (रजि. सं. 8837 एस०), जो बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध है, की कार्यकारिणी वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष

Read More »

वर्षों से लंबित अशोका मार्केट की गली नंबर 4 का निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ काम प्रारंभ

खतौली। नगर के अशोका मार्केट की गली नंबर 4 में वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण आखिरकार बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। लंबे समय से राजनीतिक और प्रशासनिक खींचतान में फंसी इस सड़क को लेकर स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की पहल पर नगर पालिका टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।बताया जाता है कि वर्षों पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा अशोक मार्केट की गली नंबर 4 के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था। ठेकेदार जब सड़क निर्माण के लिए मौके पर पहुंचा तो अतिक्रमण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष का कहना था

Read More »