एमजी पब्लिक स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

एमजी चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद्र गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि आज संविधान का उत्सव मनाने का दिन है

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल, सर्कुलर रोड के प्रांगण में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ हर्ष एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमजी चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल जी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के उपरांत मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंचीय प्रस्तुतियों में विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने भारत की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं महापुरुषों को नमन करते हुए भारत माता का गुणगान किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कक्षा 11 की छात्रा साक्षी ने अंग्रेज़ी में प्रभावशाली भाषण दिया, वहीं कक्षा 9 की छात्रा सिम्मी ने हिंदी भाषण के माध्यम से गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने समूह गीत प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा 4 व 5 के छात्र-छात्राओं ने ’वंदे मातरम्’ गीत पर समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांध दिया। कक्षा 6 व 8 की छात्राओं ने राजस्थानी संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। अमर शहीदों को समर्पित गीत ’“मैं रहूं या न रहूं”’ पर क्लासिकल परफॉर्मेंस ने सभी को राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  विकास बालियान के निर्देशन में जानसठ-मंसूरपुर में शूटिंग शुरू

कक्षा 12 के छात्र एवं विद्यालय के हेड बॉय आशु ने शहीदों के बलिदान, सेनानियों के योगदान और गुलामी से आज़ादी तक की यात्रा को अपनी ओजस्वी कविता के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान अंतरविद्यालयी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों अर्णव पाल, अहान अहमद एवं सताक्षी को भी अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित किया गया।
समारोह के विशिष्ट अतिथि अपर जिला न्यायाधीश निशांत सिंगला ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि संविधान ने हमें अधिकारों के साथ-साथ समाज और देश के प्रति दायित्व भी दिए हैं, जिनका निर्वहन हमें जागरूकता, समर्पण और ईमानदारी से करना चाहिए। एमजी चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद्र गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि आज संविधान का उत्सव मनाने का दिन है। उन्होंने सभी से जाति और धर्म से ऊपर उठकर देश को सर्वाेपरि रखने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्र की आराधना का पर्व है। राष्ट्र की पहचान उसके नागरिकों, सभ्यता और संस्कृति से होती है। राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतु हम सभी को सदैव जागरूक रहकर अपने नागरिक दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिकी डील के खिलाफ भाकियू की पंचायत, जुटेंगे चार जिलों के किसान

समारोह में मुख्य रूप से एमजी चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, एडीजे निशांत सिंगला, एमजी पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल तथा एडीजीसी विक्रांत राठी एडवोकेट मौैजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के सिपाही की गाजियाबाद में मौत

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक शाहनवाज को मिली जमानत, जल्द रिहाई की उम्मीदजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने गया

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »