दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधनः 89 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ विदा

मुंबई में सांस की समस्या के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया था, विले पार्ले श्मशान घाट पर सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई। बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक, जिन्हें ही-मैन ऑफ़ बॉलीवुड कहा जाता था, धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर को आखिरी सांस ली। उनकी मौत की खबर ने न सिर्फ फिल्म जगत बल्कि देश भर के प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मुंबई में वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन हो गया है। यह जानकारी कई प्रतिष्ठित न्यूज़ एजेंसियों ने जारी करते हुए इस बार पुष्टि की है।
धर्मेंद्र को सांस संबंधी दिक्कतों के बाद पिछले दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्टों में कहा गया कि उनकी तबीयत गंभीर हो गई थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनकी टीम और इलाज में लगे डॉक्टरों ने कुछ समय पहले यह बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे घर पर भी इलाज जारी रख सकते हैं। लेकिन बाद में स्वास्थ्य बिगड़ने की बात सामने आई, और सोमवार के दिन उनकी मृत्यु की खबरें भी आ गईं।
इससे पहले 11 नवंबर को अस्पताल से हीह उनके निधन की झूठी खबर फैल गई। प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया था कि धर्मेंद्र का निधन 10 नवंबर की रात हुआ था। अगली सुबह यह खबर तेजी से फैल गई, लेकिन इससे पहले कुछ सोशल मीडिया रिपोर्ट्स ने गलतफहमी फैला दी थीं, इसको लेकर परिवार ने गहरी नाराजगी जताई थी और 12 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर परिजन उनको घर ले गये थे। सोमवार को उनके निधन की पुष्टि के बाद, बॉलीवुड जगत और प्रशंसकों में मातम छा गया है। धर्मेंद्र के निधन की खबर फैलने के बाद विले पार्ले श्मशान घाट पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सेलेब्स और प्रशंसक श्मशान घाट पर पहुंचने लगे हैं ताकि अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें।
धर्मेंद्र का बॉलीवुड में योगदान असाधारण रहा। उनकी करियर की अवधि लगभग छह दशकों की थी और उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनकी सबसे यादगार भूमिकाओं में ‘शोले का वीरू, रोमांटिक और एक्शन फिल्मों में उनकी दमदार छवि शामिल है। उनकी सरलता, अभिनय शक्ति और स्क्रीन पर मौजूदगी ने उन्हें सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक प्रतीक बना दिया था। उन्होंने बॉलीवुड में ही मैन की उपाधि हासिल की। उनके दोनों पुत्र सन्नी देओल और बॉबी देओल के साथ ही उनका पौत्र भी फिल्मी दुनिया में नाम कमा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  जयपुर में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मजदूरों की बस, दो की मौत, कई घायल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सिसौली से गूंजा प्राकृतिक खेती का संदेश, चार दिवसीय शिविर का समापनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जयपुर में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मजदूरों की बस, दो की मौत, कई घायलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर की रिहाई पर सुप्रीम

Read More »