मुजफ्फरनगर में हादसाः जलालाबाद चेयरमैन के भाई-भाभी की मौत

मेरठ में चिकित्सक के यहां जा रहे थे देवर-भाभी, सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, एक महिला गंभीर

मुजफ्फरनगर। पीनना बाईपास पर मंगलवार दोपहर को भीषण सड़क हादसे में जलालाबाद चेयरमैन के भाई और भाभी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी खाला गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि परिवार मेरठ में चिकित्सक के यहां जा रहा था, तभी तेज रफ्तार सीएनजी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई और कुछ ही देर बाद उसमें भीषण आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देवर-भाभी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को मेरठ रेफर किया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ चौकी क्षेत्र में पीनना बाईपास पर दोपहर करीब 12 बजे भयंकर हादसा हो जाने से हलचल मच गई। यहां एक सीएनजी कार की ट्रक से सीधी भिड़ंत हो जाने के बाद चीख पुकार मच गई, वहां से गुजर रहे राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने भाग कर कार सवार घायलों को बचाने का प्रयास किया। पुलिस को भी तत्काल सूचना दी गई। ट्रक में टक्क्र लगने के बाद कार तेजी से खेत की ओर गहरी खाई की तरफ पलट गई। ग्रामीणों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में तेजी दिखाई। उनको बाहर निकाला ही था कि अचानक कार में आग लग गई और कुछ ही देर में पूरी कार तेज लपटों की चपेट में आकर जलने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के सहारे घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर एक महिला और पुरुष को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गोल मार्किट में प्याऊ निर्माण को लेकर तकरार, निर्माण रूका

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को करीब 12 बजे पीनना बाईपास पर दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का काम किया। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जनपद शामली के थाना भवन थाना क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद निवासी 35 वर्षीय नाजिम पुत्र हसमुल्ला अपने भाभी 38 वर्षीया रजिया पत्नी अलीम अहमद और खाला 50 वर्षीया नाजो के साथ कार में सवार होकर जलालाबाद से मेरठ में चिकित्सक के यहां दवाई दिलाने के लिए जा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-लड़की के चक्कर में चाकूबाजी, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम

बताया गया है कि जब नाजिम पीनना बाईपास पर पहुंचा तो तेज रफ्तार कर वहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि जोरदार आवाज के साथ कार खेत की ओर पलट गई। ग्रामीण भी सहम गये और चीख पुकार करते हुए दौड़ पड़े। कार से नाजिम, रजिया और नाजो को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला गया, लेकिन इसी बीच कार ने अचानक आग पकड़ ली और पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। इसमें नाजिम और रजिया की मौत हो गई, जबकि नाजो को गंभीर अवस्था में अस्पताल से मेरठ रैफर कर दिया गया था। वहीं हादसे को लेकर परिजनों को भी पुलिस ने सूचना दे दी थी।

इसे भी पढ़ें:  धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर, शिव भक्तों का हो रहा स्वागत

हादसे की सूचना मिलने पर एसएसपी संजय वर्मा, एसपी सिटी एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा, शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड बुलाकर कार में लगी आग को बुझाया गया। बताया गया है कि मृतक नाजिम जलालाबाद नगर पंचायत के चेयरमैन जहीर मलिक का चचेरा भाई था और रजिया नाजिम के भाई अलीम की पत्नी थी। परिजन हादसे की सूचना पर रोते बिलखते मुजफ्फरनगर पहुंच गये थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरने के बाद उनको पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया था।

Also Read This

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पुजारी के घर घुसकर हमला, दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्जराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गोल मार्किट में प्याऊ निर्माण को लेकर तकरार, निर्माण रूका

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान में चल रहा था अवैध नर्सिंग होम, अधिकारियों ने लगाई सीलजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »