कुत्ते को बचाने के प्रयास में दुकान में जा घुसी कार, बड़ा हादसा टला

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उक्त मार्ग पर आवारा पशुओं की आवाजाही के कारण पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कार चालक अंकित को कोई गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन कार दीवार और फिर पिलर से टकराने के कारण मलबा गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
नई मंडी थाना क्षेत्र के कूकड़ा क्षेत्र में सोमवार को एक कार चालक की सतर्कता ने जहां एक बेजुबान की जान बचाने की कोशिश की, वहीं यह प्रयास एक हादसे का कारण बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक अंकित अपनी कार से गुजर रहा था, तभी सड़क पर अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के लिए चालक ने ब्रेक लगाए और वाहन को मोड़ने का प्रयास किया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसे के समय दुकान के अंदर कोई ग्राहक मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।
कार दुकान के शटर और सामान से टकराते हुए पिलर पर आकर रुक गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मलबा गिरने से कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार चालक को बाहर निकाला। सौभाग्य से चालक अंकित को कोई गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि कार और दुकान को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उक्त मार्ग पर आवारा पशुओं की आवाजाही के कारण पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रतिबंधित दवाओं से भरा मिला निजामुद्दीन हॉस्पिटल का मेडिकल स्टोर

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रतिबंधित दवाओं से भरा मिला निजामुद्दीन हॉस्पिटल का मेडिकल स्टोरगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर न्यायिक ढांचे में बड़ा फेरबदल, 8 नए जजों की तैनातीइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की तैनाती को

Read More »