देर रात तक सजा ऑल इंडिया मुशायरा, शायरों के कलाम पर झूमे श्रोता

खतौली। नगर में जीटी रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामचीन शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम पेश कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। उर्दू अदब, साहित्य और आपसी भाईचारे की खुशबू से महके इस आयोजन में शायरी के रंगों ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता बार-बार दाद देने को मजबूर हो गए।

नगर में आयोजित इस साहित्यिक आयोजन का शुभारंभ हाजी नौशाद अहमद उर्फ मोनी ने फीता काटकर किया। इसके बाद माज अहमद मोनी ने शमा रोशन कर मुशायरे की विधिवत शुरुआत कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी अखलाक आढ़ती ने की, जबकि निजामत का दायित्व मशहूर शायर नदीम फर्रुख ने अपने खास अंदाज में निभाया। उनके प्रभावशाली संचालन ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में लाल खून का काला खेल: मुजफ्फरनगर में चार ब्लड बैंक सील

अपने संबोधन में हाजी अखलाक आढ़ती ने कहा कि मुशायरे केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होते, बल्कि वे समाज को जोड़ने, साहित्य को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का महत्वपूर्ण मंच भी हैं। वहीं हाजी नौशाद अहमद मोनी ने कहा कि उर्दू भाषा और शायरी प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देती है तथा ऐसे आयोजनों से सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलती है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर विधानसभा में एसआईआर सबसे कमजोर, भाजपा खेमे में बढ़ी चिंता

मुशायरे में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए शायरों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, प्रेम, मानवीय रिश्तों और समसामयिक विषयों पर आधारित एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कीं। शायरों के प्रभावशाली अंदाज और उम्दा अशआर पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं और “वाह-वाह” तथा “मुकर्रर अर्ज है” की आवाजों से पूरा पंडाल गूंज उठा।

कार्यक्रम के कन्वीनर अमजद आतिश और नवेद सिद्दीकी रहे। आयोजन को सफल बनाने में परवेज गाजी, हुस्साम भाई, सोनू फरीदी तथा मुशायरा कमेटी के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुशायरे में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  धनतेरस के दिन पुलिस और बदमाशों में हुई दे दनादन, लखटकिया बदमाश ढेर

देर रात तक चले इस शानदार आयोजन का समापन उर्दू साहित्य के प्रचार-प्रसार, आपसी सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ हुआ। कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शायरी लोगों के दिलों को जोड़ने की अद्भुत शक्ति रखती है।

Also Read This

ट्यूबवैल ऑटोमेशन में बड़ा खेलः वर्क ऑर्डर के बाद भी रूकावट

जलकल विभाग में पुरानी और नई फर्म के बीच फंसे सहायक अभियंता अनुज कुमार की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल   पुरानी फर्म से 20 लाख का नया सॉफ्टवेयर लगवाया, नई फर्म के वर्क ऑर्डर में फंसाया शर्त का पेंच मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में कुछ अधिकारी और कर्मचारी अपनी मनमर्जी को व्यवस्था और नियमों पर इस कदर हावी कर रहे हैं कि शासन से लेकर प्रशासन तक भी हैरान है। ताजा मामला जलकल विभाग में शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति के लिए ट्यूबवैल के ऑटोमाइजेशन व्यवस्था के नए टैण्डर का है। करीब चार साल बाद इसके लिए खुली निविदा पालिका प्रशासन ने कराई तो पूरी अव्यवस्था की पोल खुलती नजर आ

Read More »

ऑपरेशन सवेरा में बड़ी कार्रवाईः 25.33 किलो डोडा सहित चार तस्कर गिरफ्तार

शाहपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े आरोपी, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेराष् अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25.33 किलोग्राम डोडा, एक स्विफ्ट कार और एक पिट्ठू बैग बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। एसपी देहात अक्षय संजय महादिक ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी, प्रतिबंधित दवाओं

Read More »