भंडूरा गांव में प्रदूषण के खिलाफ मशाल जुलूस, ग्रामीणों ने की संयुक्त संघर्ष की घोषणा

बीमारियों, कैंसर और बंजर होती जमीन से त्रस्त ग्रामीण; किसान संगठनों ने एकजुट होकर लड़ाई का दिया भरोसा

मुजफ्फरनगर। बुधवार को जनपद के भंडूरा गांव में प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हाथों में मशालें लेकर ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में फैल रहे प्रदूषण ने ग्रामीणों का जीवन नारकीय बना दिया है।

सभा को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष अंकित जवाला ने सभी ग्रामीणों से एकजुट होकर प्रदूषण के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आसपास के गांवों में प्रदूषण की वजह से कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियाँ तेजी से फैल रही हैं। हर माह कोई न कोई बीमारी के कारण दम तोड़ रहा है, जबकि पशुओं में बांझपन जैसी गंभीर समस्याएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जमीन की उर्वरता खत्म हो रही है और फसलों का उत्पादन लगातार घट रहा है। क्षेत्र का जल और वायु दोनों बेहतरीन स्तर तक प्रदूषित हो चुके हैं। उद्योगों से निकलने वाला विषैला धुआँ और कचरा लोगों के जीवन पर सीधा प्रहार कर रहा है। शारीरिक बीमारियों के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी ग्रामीणों को पलायन के लिए मजबूर कर रहा है।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में सभी संगठनों को साथ खड़ा होना होगा। आपसी मतभेद और टिप्पणियों से केवल उद्योगपति लाभ उठाते हैं, इसलिए एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाना जरूरी है। कार्यक्रम में मनीष देव, दीपक मलिक, जयवीर ठाकुर, अनिल प्रधान, फुरकान, कंवरपाल सिंह, जयपाल सिंह, प्रांशु कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  9,12,696 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा बजट

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  कूकड़ा चौकी पर हंगामाः युवक को हिरासत में लेने पर भड़के परिजनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक चिंगारी ने राख कर दी बेटी की शादी की खुशियांवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक चिंगारी ने राख कर दी बेटी की शादी

Read More »