डॉ. अजय शाही ने पालिका की हरियाली पर चलाई भ्रष्टाचार की कुल्हाड़ी!

ऐतिहासिक कंपनी बाग के साथ ही मीनाक्षीपुरम में दर्जनों हरे-भरे फलदार वृक्षों की अवैध कटाई का आरोप, उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर की हरियाली व्यवस्था पर भ्रष्टाचार की कुल्हाड़ी के वार से शुरू हुई लड़ाई आज एक बार फिर से जिला प्रशासन के दर तक जा पहुंची। पालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही के द्वारा कथित रूप से पालिका में भ्रष्टाचार और पर्यावरण का विनाश करने के आरोपों को लेकर मंगलवार को नगर पालिका परिषद के कई सभासद कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभासदों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात कर एक शिकायत पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने डॉ. अजय प्रताप शाही पर गंभीर वित्तीय अनियमितता और अवैध वृक्ष कटान का आरोप लगाया। इन सभासदों ने डीएम से मांग की कि डॉ. शाही के विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, क्योंकि उनके कार्यकाल में नगर पालिका परिषद की संपत्तियों को खुर्दबुर्द करते हुए भ्रष्टाचार किया गया है।
भाजपा नेता और पालिका के सभासद राजीव शर्मा व मनोज वर्मा के साथ अन्य सभासद मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम उमेश मिश्रा से मिले। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद के अधीन आने वाले कंपनी बाग (कमला नेहरू वाटिका) में कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा एक ट्रैक निर्माण के नाम पर दर्जनों हरे-भरे फलदार वृक्षों, जिनमें आम, अमरूद, लीची, बेलपत्थर और आंवला के वृक्ष शामिल रहे हैं, को अवैध रूप से काट दिया गया। आरोप है कि यह कटान वन विभाग से किसी भी प्रकार की स्वीकृति लिए बिना और उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 के नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया। इसके साथ ही राजीव शर्मा ने आरोप लगाया कि मिनाक्षीपुरम में भी कई हरे भरे पेड़ डॉ. शाही ने मिलीभगत कर कटवा दिये। सभासदों का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही की मिलीभगत रही, जिन्होंने न तो वृक्ष कटान की अनुमति प्रक्रिया का पालन किया और न ही बाद में इसकी रिपोर्ट तैयार कराई।
पालिका सभासदों द्वारा की गई इस शिकायत में यह भी उल्लेख है कि पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अवैध कटान की शिकायतें मिलने पर 13 अक्तूबर 2025 को सीएनडीएस संस्था का कार्य रोकने के आदेश दिए थे, जिस पर अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने तत्काल ही कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए वाटिका प्रभारी एसएसए डॉ. अजय शाही को निर्देशित किया था। फिर भी, कार्यदाीय संस्था के ठेकेदार ने मिलीभगत करते हुए रातों-रात कई पेड़ों को काटकर गायब कर दिया। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि डॉ. शाही द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर पालिका में वित्तीय गड़बड़ियां की जा रही हैं। पूर्व में भी नगर पालिका कर्मचारियों ने उन पर डीजल घोटाले और मासिक कमीशन लेने के आरोपों के साथ शिकायतें दर्ज कराई थीं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वहीं एनएसए डॉ. शाही का कहना है कि सभासद जो भी आरोप लगा रहे हैं, वो गलत हैं, उनकी शिकायत पर भी डीएम जांच करा रहे हैं।
कंपनी बाग में हुए इस अवैध कटान को लेकर पर्यावरण प्रेमी संगठनों और स्थानीय नागरिकों में गहरा आक्रोश है। सुबह टहलने आने वाले नागरिकों ने वृक्षों के ठूंठ देखकर विरोध दर्ज कराया और मीडिया को इसकी जानकारी दी। पर्यावरण प्रेमियों ने दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की मांग भी की थी। इसके साथ ही यह मामला 13 अक्टूबर की बोर्ड मीटिंग में भी सभासदों ने उठाया था। सभासदों की प्रमुख मांगों में कंपनी बाग वाटिका के प्रभारी अधिकारी / नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच कराने, कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को काली सूची में डालकर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने, अवैध वृक्ष कटान से हुए राजस्व नुकसान की वसूली और कंपनी बाग और अन्य नगर पालिका संपत्तियों में हुई वित्तीय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कराना शामिल है। सूत्रों के अनुसार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभासदों की शिकायत पर मामले की गंभीरता से जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम से शिकायत करने वाले सभासदों में मुख्य रूप से सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, विकल्प जैन, रविकांता काका, शौकत अंसारी, नौशाद खां, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, रजत धीमान, कुसुमलता पाल, प्रशांत बालियान, मौहम्मद खालिद, नदीम खां, प्रमोद अम्बेडकर, प्रियांक गुप्ता, हिमांशु कौशिक, अमित शर्मा आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-किसान से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते भ्रष्ट लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-आठ किसानों की टयूबवैल पर चोरों का धावा, कीमती सामान चोरीजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »