मीरापुर उपचुनाव-सपा को पछाड़कर जीती एनडीए की मिथलेश पाल

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर भाजपा-रालोद गठबंधन में एनडीए प्रत्याशी पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने आखिरकार धमाकेदार जीत हासिल कर ली है। मतगणना पूरी हो चुकी है, केवल औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। मिथलेश पाल ने करीब 20 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से सपा को यहां पराजित किया है।

एनडीए की इस जीत का मुख्य कारण मुस्लिम मतों का बंटवारा ही माना जा रहा है। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी जाहिद हुसैन के पक्ष में दलित मुस्लिम समीकरण का जादू चला तो उनके समाज के वोटरों ने पूरी एकजुटता से साथ दिया, वहीं एआईएमआईएम के प्रत्याशी अरशद राणा ने भी जबरदस्त जनादेश लेकर परिणाम को उलटकर रख दिया। उन्होंने भी करीब 18 हजार मत हासिल किये हैं। मुस्लिम मतों के इसी बंटवारे और मुस्लिम बूथों पर कम मतदान प्रतिशत रहने के कारण भाजपा व रालोद प्रत्याशी की जीत हुई है। इस क्षेत्र से मिथलेश पाल ने 15 साल बाद दूसरा उपचुनाव जीता है। वो 2009 में मोरना विधानसभा सीट से उप चुनाव में ही विधायक निर्वाचित हुई थी। इसके 2012 और 2017 में भी मिथलेश पाल ने इसी क्षेत्र में रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाई। अब भाजपा के रास्ते उनको रालोद से टिकट मिला और वो उप चुनाव में विधायक निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर ही इस जीत के लिए खुशी जाहिर की और इसे सर्वसमाज की जीत बताया है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका सीमा विस्तार में आए 11 गावों की सरकारी जमीन का गबन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *