मीरापुर-औवेसी की पतंग ने कादिर की उम्मीदों पर फेर दिया पानी

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में जीत और हार को लेकर अब तस्वीर साफ हो चुकी है। मतगणना अभी जारी है, लेकिन यहां एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी मिथलेश पाल ने विजयी बढ़त बनाये रखी है। सपा की प्रत्याशी सुम्बुल राणा मुस्लिम मतों में हुए जबरदस्त बंटवारे के कारण पिछड़ रही हैं। इस चुनाव में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असददुदीन औवेसी की जनसभा में जिस प्रकार से भीड़ दिखाई दी थी, उसी तरह का परिणाम भी सामने आया है। औवेसी की पतंग के समर्थन में मुस्लिमों ने जबरदस्त मतदान किया है।

जैसा कि पूर्व अनुमान था कि छोटे दलों के प्रत्याशी ही यहां पर जनादेश को उलटफेर कर चौंका सकते हैं। औवेसी की पार्टी के प्रत्याशी अरशद राणा ने पूरा दम दिखाया और आसपा के प्रत्याशी जाहिद हुसैन के समर्थन में भी उनकी बिरादरी झोझा समाज के वोटरों ने लौटा नमक करते हुए पूर्व सांसद कादिर राणा की यहां पर अपनी पुत्रवधु को विधायक बनाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। यहां पर आसपा प्रत्याशी की भांति ही एआईएमआईएम के प्रत्याशी अरशद राणा के प्रदर्शन ने भी सपा को हार की दहलीज तक ले जाने में मुख्य भूमिका निभाने का काम कर दिखाया है। 18वें राउंड की मतगणना के बाद सपा की सुम्बुल राणा रालोद की मिथलेश पाल से लगभग 20 हजार से ज्यादा मतों से पीछे हो गई थी। इस राउंड तक औवेसी की पतंग के नाम 15345 वोट ईवीएम से बाहर निकल चुके थे। 

इसे भी पढ़ें:  तुल्हेडी हत्याकांड-दो आरोपियों को आजीवन कारावास

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  बंदी को कॉल कराकर जेल से कराई थी डील, जेलर और डिप्टी जेलर पर गिरी गाज, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई की संस्तुतिजनपद

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »